बांदा ओलंपिक खेलों में महिला प्रतियोगिताओं का आयोजन 26 अप्रैल को, बेटियों को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मंच
बांदा ओलंपिक एसोसिएशन के निर्देशन में आयोजन समिति द्वारा महिला खेलों के प्रोत्साहन के उद्देश्य से विशेष प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है...
महिला वॉलीबॉल, कबड्डी और हैंडबॉल प्रतियोगिताओं के जरिए नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की पहल
बांदा। बांदा ओलंपिक एसोसिएशन के निर्देशन में आयोजन समिति द्वारा महिला खेलों के प्रोत्साहन के उद्देश्य से विशेष प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल के तहत महिला वॉलीबॉल, महिला कबड्डी और महिला हैंडबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन 26 अप्रैल को भागवत प्रसाद एकेडमी में किया जाएगा।
आयोजन समिति ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करती हैं, बल्कि महिलाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को भी बढ़ावा देती हैं। वर्तमान समय में नारी शक्ति हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही है, ऐसे में खेलों के माध्यम से उन्हें आगे बढ़ाने का यह प्रयास सराहनीय और प्रेरणादायी है।
उन्होंने कहा कि यह आयोजन इस बात का प्रमाण है कि बांदा जनपद में बेटियों को खेलों के माध्यम से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाशाली महिला खिलाड़ियों को समान अवसर प्रदान कर उन्हें पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। यह केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सार्थक कदम है।
आयोजन समिति ने सभी खेल संस्थाओं, टीमों और खिलाड़ियों से इस आयोजन में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक महिला खिलाड़ी इस मंच का लाभ उठाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें और आयोजन को सफल बनाएं।
बांदा ओलंपिक एसोसिएशन ने जिले के खेल प्रेमियों से भी कार्यक्रम में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने का अनुरोध किया है। आयोजन समिति के अनुसार प्रतिभागियों की सहभागिता से यह प्रतियोगिता ऐतिहासिक और सफल बनेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
