उत्तर प्रदेश : दशहरा बाद दो दिन बदलेगा मौसम का मिजाज, होगी हल्की बारिश
दक्षिण पश्चिम मानसून की अधिकारिक रुप से विदाई जरुर हो गई है, लेकिन मौसम की गतिविधियां एक बार फिर बन रही हैं..

- आसमान में छाये रहेंगे हल्के बादल, चलेंगी तेज हवाएं
दक्षिण पश्चिम मानसून की अधिकारिक रुप से विदाई जरुर हो गई है, लेकिन मौसम की गतिविधियां एक बार फिर बन रही हैं। यह अलग बात है कि दशहरा बाद दो दिनों तक हल्की बारिश होने की सम्भावना है। इसके साथ ही आसमान में काले बादल छाये रहेंगे और तेज हवाएं भी चलेंगी। मौसम विभाग का कहना है कि तेज हवाओं के दौरान बिजली भी कड़क सकती है।
यह भी पढ़ें - उप्र में शाम छह से सुबह सात बजे के बीच नहीं जाएगी बिजली
चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ एसएन सुनील पाण्डेय ने बुधवार को बताया कि 16 से 19 अक्टूबर तक मौसमी गतिविधियों में बदलाव आना सुनिश्चित है। इस दौरान 17 और 18 को स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश भी देखने को मिलेगी।
इसके साथ ही आसमान में काले बादलों का आवागमन बना रहेगा। हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी। इससे आसमान में घर्षण उत्पन्न होगा और आकाशीय बिजली भी चकमने की सम्भावना है। हालांकि मानसून अधिकारिक रुप से वापस हो चुका है, लेकिन समुद्री और धरातलीय गतिविधियों में आये परिवर्तन से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें - वाराणसी से श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा के लिए लखनऊ के रास्ते पूजा स्पेशल ट्रेन
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और दोनों तापमान सामान्य से अधिक रहें, खासकर न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
इसी से उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। हवाओं की दिशाएं उत्तर पश्चिम रहीं जिनकी रफ्तार औसतन 2.5 किमी प्रति घंटा रही। इस सप्ताह मध्य उत्तर प्रदेश के ब्लॉक एवं जिला स्तर पर आसमान साफ रहने तथा 17 व 18 अक्टूबर को हल्के बादल छाए रहने के कारण हल्की वर्षा होने की सम्भावना है।
यह भी पढ़ें - अक्षय कुमार ने पूरी की रक्षाबंधन की शूटिंग, तस्वीर शेयर कर लिखी ये बात
हि.स
What's Your Reaction?






