उ. प्र. महिला सम्मेलनों की तैयारी बैठक आज, पहुंचेगे भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल

भारतीय जनता पार्टी उप्र में महिलाओं को साधने के लिए सम्मेलन कराने

उ. प्र.  महिला सम्मेलनों की तैयारी बैठक आज, पहुंचेगे भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल

कानपुर। भारतीय जनता पार्टी उप्र में महिलाओं को साधने के लिए सम्मेलन कराने की तैयारी में जुट चुकी है। कानपुर-बुंदेलखण्ड क्षेत्रीय कार्यालय में शुक्रवार को उप्र प्रभारी के साथ प्रदेश महामंत्री बैठक करेंगे।

यह भी पढ़े : उ.प्र. : सात फेरों व रीति-रिवाज के बिना हिन्दू विवाह वैध नहीं : हाईकोर्ट

कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बताया कि भाजपा की 17 जिला इकाइयों में आने वाली 52 विधानसभाओं में जनसभाएं आयोजित की जाएंगी। इसको लेकर तैयारी बैठकें होंगी। साथ ही महिला पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां भी सौंपी जाएंगी।

यह भी पढ़े : Good news : बुंदेलखंड का पहला एयरपोर्ट चित्रकूट, पर्यटकों के लिए तैयार, हरी झंडी का इंतजार

बैठक में भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रभारी राधा मोहन सिंह के साथ प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह रहेंगे और केन्द्र सरकार की मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति भी पहुंचेगी। इस बैठक में महिला सम्मेलनों और अनुसूचित वर्ग के सम्मेलनों की तैयारी को लेकर अहम चर्चा होगी।

यह भी पढ़े : बांदा : घर में सोते समय बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या,हैरानी की बात गोली की आवाज किसी ने नही सुनी

भाजपा महिला मोर्चा उत्तर प्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य और प्रदेश सरकार की मंत्री प्रतिभा शुक्ला समेत कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की महिला जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख व कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अंतर्गत सभी 17 जिलों के अध्यक्ष व जिला प्रभारी, प्रदेश के पदाधिकारी भाग लेंगे।

यह भी पढ़े : भोपाल : प्रदेश के 70 हजार बिजलीकर्मी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

भाजपा के क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने बताया कि पंजीकरण सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगा। यह बैठक तीन चरणों में होगी। जिसमें पहली बैठक महिला मोर्चा, दूसरी नगर पालिका के अध्यक्ष के साथ और तीसरी बैठक अनुसूचित मोर्चे की होगी।

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0