सेवा समर्पण अभियान के अंतर्गत, भाजपा द्वारा 71 महिला कोरोना योद्धाओं का सम्मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्मदिन के उपलक्ष में भाजपा द्वारा जारी सेवा समर्पण अभियान के अंतर्गत शनिवार को जिला भाजपा..

सेवा समर्पण अभियान के अंतर्गत, भाजपा द्वारा 71 महिला कोरोना योद्धाओं का सम्मान
भाजपा द्वारा 71 महिला कोरोना योद्धाओं का सम्मान..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्मदिन के उपलक्ष में भाजपा द्वारा जारी सेवा समर्पण अभियान के अंतर्गत शनिवार को जिला भाजपा कार्यालय के सभागार में महिला मोर्चा द्वारा महिला कोरोना योद्धाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जहां 71 महिला कोरोना योद्धाओं का माल्यार्पण कर, उन्हें अंग वस्त्र व प्रमाण पत्र भेंट किए गए।

महिला मोर्चा द्वारा आयोजित महिला कोरोना योद्धाओं के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री कृतिका अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा भौतिक या आध्यात्मिक, शारीरिक या मानसिक, सभी स्तर पर महिलाओं में आत्मविश्वास पैदा कर उन्हें सशक्त बनाने की प्रक्रिया पर विश्वास रखती है। समाज में महिलाएं जिस तरह आगे आकर विभिन्न प्रकार के दायित्वों का निर्वहन करती हैं वह मातृशक्ति को महान बनाता है। मातृ शक्ति से ही सृष्टि की रचना हुई है। कोरोना महामारी काल में अभूतपूर्व सेवा कार्य के लिए महिला मोर्चा जिलाअध्यक्ष वंदना गुप्ता को सम्मानित करते हुए भूरि भूरि प्रशंसा की। 

यह भी पढ़ें - दो बच्चों को लेकर केन नदी पुल से छलांग लगाने जा रही दिव्यांग महिला को थाना प्रभारी ने बचाया

विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी काल में अपनी व अपने परिवार के लोगों की जान की परवाह किए बिना, निरंतर सेवा ही संगठन है को चरितार्थ करने का अद्भुत कार्य करने के कारण आप सभी कोरोना योद्धा अभिनंदन की पात्र हैं। इस अवसर पर भाजपा कार्यालय प्रांगण में हरसिंगार का पौधा लगाकर दोनों अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, सांसद आरके सिंह पटेल, राज्य महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता, महिला मोर्चा की क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष मोना शुक्ला, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा सुमन तिवारी, जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर, दीपशिखा सिंह ब्लाक प्रमुख तिंदवारी, जिला उपाध्यक्ष ममता मिश्रा, रीता गुप्ता, ओम मणि वर्मा, अभिलाषा मिश्रा, सहित बड़ी संख्या में महिला कोरोना योद्धाओं के साथ-साथ  जिला महामंत्री भाजपा संजय सिंह, जिला मंत्री पंकज रैकवार, जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, कार्यालय प्रभारी दिलीप गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें - रेलवे अंडर ब्रिज का टनल गिरने से अवरुद्ध मार्ग को खोलने के लिए ग्रामीणों ने लगाया जाम

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1