बांदा में दो छात्राओं को आपस में हुआ प्यार, कर लिया समलैंगिक विवाह

सुप्रीम कोर्ट के नजरिए के बाद भी भारत में समलैंगिक विवाह को समाजिक मान्यता नहीं मिल पाई है। इसके बाद भी समलैंगिक विवाह..

Mar 24, 2022 - 04:07
Mar 24, 2022 - 04:44
 0  2
बांदा में दो छात्राओं को आपस में हुआ प्यार, कर लिया समलैंगिक विवाह
फाइल फोटो

सुप्रीम कोर्ट के नजरिए के बाद भी भारत में समलैंगिक विवाह को समाजिक मान्यता नहीं मिल पाई है। इसके बाद भी समलैंगिक विवाह के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला जनपद बांदा का है, जहां बीएससी और डीएलएड की दो छात्राओं ने आपस में समलैंगिक विवाह कर लिया है‌। जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया है। दोनों पति-पत्नी की तरह रहने के लिए जिद कर रही हैं और परिवार के लोग दोनों को ऐसा न करने के लिए मना रहे हैं।

यह भी पढ़ें - ये तो हद हो गई... डिब्बों को छोड़कर ट्रेन आगे चली गई

मामला बिसंडा थाना क्षेत्र का है। इसी कस्बे के एक मोहल्ले में रहने वाली 21 वर्षीय छात्रा डीएलएड और इसी की पड़ोसी हमउम्र बीएससी की छात्रा एक दूसरे से पिछले 4 वर्षों से घुल मिलकर बातें करती थी। किसी को पता नहीं था की इनके बीच कौन सा रिश्ता पनप रहा है। दोनों के बीच आपस में प्यार परवान चढ़ने लगा और होलिका दहन की रात दोनों घर में किसी को बताए बिना घर से रफूचक्कर हो गई। 

यहां से भागने के बाद दोनों ने दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। इधर 18 मार्च की सुबह बेटी के न मिलने पर डीएलड छात्रा के शिक्षक माता-पिता ने बेटी के गुम होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज करा दी। इन्होंने इसकी सहेली पर उसे भगा ले जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की लेकिन उनका पता नहीं चल रहा था। बाद में मोबाइल फोन से इनका लोकेशन गोमती नगर लखनऊ में मिला। इस पर इन्हें बरामद करने के लिए एसओजी की टीम को लगाया गया।

यह भी पढ़ें - बांदा हमीरपुर एमएलसी चुनाव में सपा और भाजपा प्रत्याशियों ने भरा पर्चा, सपा का कौन हुआ बागी प्रत्याशी

मंगलवार की रात एसओजी टीम ने गोमती नगर में दबिश दी। जहां दोनों एक किराए के कमरे में मिली। जब पुलिस इन्हें बरामद करने लगी तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। इनमें से एक लड़की ने गोमती नगर थाने में फोन करके पुलिस को सूचना दी कि उसकी पत्नी को अपहरण करने की कोशिश की जा रही है। यह सूचना मिलते ही गोमतीनगर पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां मौजूद विसण्डा पुलिस ने घटना की हकीकत बताई और इसके बाद दोनों लड़कियों को पकड़कर बिसंडा थाने ले आई। 

यहां दोनों लड़कियों ने आपस में समलैंगिक विवाह करने का दावा किया और बताया कि उन्होंने दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली है। यह जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों ने दोनों लड़कियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन दोनों पति पत्नी की तरह साथ में रहने के लिए जिद कर रही हैं।

इस संबंध में थाने के इंचार्ज कन्हैया लाल ने बताया कि उन्होंने शादी का कोई प्रमाण नहीं दिखाया है। पूछताछ की जा रही है। डीएलएड छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। वही क्षेत्राधिकारी बबेरू सियाराम ने बताया कि दोनों लड़कियों के पास शादी करने का कोई प्रमाण नहीं मिला है। डीएलएड छात्रा को बीएससी की छात्रा द्वारा भगाकर ले जाने का आरोप उनके परिजनों द्वारा लगाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें - बुंदेलखंड के यात्रियों के लिए खुशखबरी : खजुराहो से मुंबई, जम्मू के लिए दो नई ट्रेनों की सौगात

What's Your Reaction?

Like Like 3
Dislike Dislike 0
Love Love 11
Funny Funny 6
Angry Angry 2
Sad Sad 3
Wow Wow 4