श्रीराम के जयकारों से गूंज उठी तुलसी नगरी

तुलसी जन्म कुटीर से श्रीराम चरितमानस शोभा यात्रा शुक्रवार को निकाली गई...

Jan 20, 2024 - 00:08
Jan 20, 2024 - 00:11
 0  1
श्रीराम के जयकारों से गूंज उठी तुलसी नगरी

संत तुलसी की नगरी में निकाली गई शोभा यात्रा

राजापुर (चित्रकूट)। तुलसी जन्म कुटीर से श्रीराम चरितमानस शोभा यात्रा शुक्रवार को निकाली गई। नगरवासियों ने जगह-जगह पूजा अर्चना किया। श्रीराम के जयकारों से तुलसी नगरी गूंज उठी।

यह भी पढ़े : सूचना कार्यालय निर्माण को हुआ भूमि पूजन

श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शुक्रवार को गोस्वामी तुलसीदास एवं चांदी से निर्मित श्रीराम चरितमानस व राम दरबार के सजीव झाँकी को वेद मंत्रोच्चारण के साथ पूर्व राज्य मन्त्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, ब्लाक प्रमुख गंगाधर मिश्र, उप जिलाधिकारी प्रमोद झा, क्षेत्राधिकारी निष्ठा उपाध्याय, नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव मिश्रा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिवशंकर सिंह, जिला प्रचारक पुनीत कुमार, समाजसेवी सुनील मिश्रा ने पूजा अर्चना कर निकाली गई। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जयकारे से नगर गुंजायमान हो गया। शोभा यात्रा के अवसर पर जगह-जगह नगरवासियों ने पूजा अर्चना की। नगर में स्वागत द्वार व श्रीराम ध्वज लहराए। नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव मिश्र ने कहा कि श्रीराम चरितमानस में राम को मर्यादा पुरुषोत्तम, लक्ष्मण भक्तिं, भरत को धर्म, शत्रुघ्न को संहारक के रूप में प्रदर्शित किया गया है।

यह भी पढ़े : डीएम ने निर्माण कार्यो की समीक्षा कर दिए निर्देश

समाज को सत्मार्ग की ओर ले जाने की प्रेरणा मिलती है। तुलसी जन्मभूमि से चाँदी की श्रीराम चरितमानस की प्रति एवं रिहल, पँचपात्र तथा तुलसी की भव्य प्रतिमा 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सप्रेम भेंट रामलला ट्रस्ट को समर्पित की जाएगी। शोभा यात्रा में सुरक्षा के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक राजापुर मनोज सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। इस मौके पर सतीश मिश्रा, सुभाषचन्द्र अग्रवाल, राधेश्याम सोनी, सूर्य प्रकाश त्रिपाठी, सोमनाथ अग्रवाल, अतुल कुमार, शंकर दयाल जायसवाल, राकेश नामदेव, राजेश केशरवानी, महेश पांडेय, संतोष बंसल, मन्टू अग्रहरि, राजू चौरसिया, रमन मोदनवाल, अशोक मोदनवाल, अशोक सोनकर, उमेश सोनी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : पम्पापुर, कोटितीर्थ और देवांगना को दीपों से जगमग किया

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0