बांदा में तिरंगा यात्रा की धूम, 25 हजार बच्चे हाथों में लेकर निकले तिरंगा

आजादी के 75 वीं अमृत महोत्सव के उपलक्ष में हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत बुधवार को जिला प्रशासन की ओर से विशाल तिरंगा यात्रा...

Aug 10, 2022 - 08:43
Aug 10, 2022 - 08:51
 0  5
बांदा में तिरंगा यात्रा की धूम, 25 हजार बच्चे हाथों में लेकर निकले तिरंगा

आजादी के 75 वीं अमृत महोत्सव के उपलक्ष में हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत बुधवार को जिला प्रशासन की ओर से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई यह तिरंगा 3 रंगों के प्रतीक स्वरूप तीन स्थानों से निकाली गई जिसमें 25 हजार स्कूली बच्चे, आंगनवाड़ी शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी और बड़ी संख्या में सरकारी विभागों के कर्मचारी व अधिकारी शामिल रहे। यात्रा के दौरान बच्चे हाथों में तिरंगा लहराते हुए वंदे मातरम का गान कर रहे थे। वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद और सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के नेतृत्व में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई।

यह भी पढ़ें - रक्षाबंधन में मंडल की 75 हजार बहनों को मिलेगी रोडवेज बसों में फ्री यात्रा की सौगात

पं.जे.एन.डिग्री कॉलेज, डीएवी इण्टर कॉलेज एवं महिलाओं का समूह रामलीला मैदान से देश भक्ति गीत गुन गुनाते हुए हाथों में तिरंगा लिये आगे बढते गये तथा विजय विश्व तिरंगा प्यारा, झण्डा ऊचां रहे हमारा, वंदे मातरम् जैसे राष्ट्रीय गीतों का जयघोष करते हुए लोग जुडते गये और कारवां बनता गया।

बांदा में तिरंगा यात्रा, tiranga yatra banda

इस विशाल तिरंगा रैली को सफल बनाने के लिए जनपद में विभिन्न कॉलेजों विद्यालयों के बच्चों, शिक्षकों, ऑगनबाडी कार्यकत्रियां, स्वयं सहायता समूह की महिलायें, आशाओं के साथ शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। जिसमें डीएवी इण्टर कॉलेज, आदर्श बजरंग इण्टर कॉलेज, खानकाह इण्टर कॉलेज, सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज, श्याम हायर सेकेण्ड्री स्कूल, नगर पालिका बालिका हाई स्कूल, फात्मा गर्ल्स इण्टर कॉलेज, वीरांगना लक्ष्मीबाई इण्टर कॉलेज, बम्हानंद इण्टर कॉलेज, राजा देवी इण्टर कॉलेज, हीरा इस्लामिया इण्टर कॉलेज, विद्यावती निगम मेमोरियल पब्लिक स्कूल, जीआईसी, आदर्श शिक्षा निकेतन इण्टर कॉलेज, डीआर पब्लिक स्कूल, भागवत प्रसाद मेमोरियल इण्टर कॉलेज, सेन्ट मैरी स्कूल, सेन्ट जेवियर्स स्कूल, संत तुलसी पब्लिक स्कूूल, संत जार्ज हाई स्कूल, आर्य कन्या गर्ल्स इण्टर कॉलेज, भगवती प्रसाद ओमर इण्टर कॉलेज, जीजीआईसी, आदर्श बजरंग विद्यालय हाई स्कूल, सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज, हजरत मौलाना सिद्दीकी मेमोरियल पब्लिक स्कूल, सरस्वती शिशु मन्दिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केनपथ, कृष्णा आइडियल्स, बेसिक शिक्षा नेशनल कानवेंट, चित्रांश पब्लिक स्कूल, आदर्श हस्त कला, हैप्पी मान्टेशरी, ज्योती कानवेन्ट, सरस्वती गंगा मन्दिर, लिटिल एन्जल, सहित 60 विद्यालयों के लगभग 20 हजार छात्र छात्रायेें शामिल हुए।

रैली का शुभारम्भ जिलाधिकारी बांदा अनुराग पटेल एवं पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने डीएवी कॉलेज से किया।  तिरंगा यात्रा में लगभग 20 से 25 हजार की भीड रही  और तिरंगा रैली 5 से 6 कि0मी0 की दूरी तय करते हुए समापन स्थल पं.जे.एन.पी.जी.कॉलेज पहुंची।  हर-घर तिरगंा महारैली के मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक विपिन मिश्रा रहे। इस अवसर पर कॉॅलेज प्रांगण पर भगवती प्रसाद ओमर बालिक इण्टर कॉलेज की छात्राओं के द्वारा एक बार सलामी दे दो उन जवान के लिए प्रस्तुत किया गया तथा सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्रा के द्वारा एै मेरे वतन के लोंगो गीत पर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुती की गयी।

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं जिलाधिकारी बांदा, पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत कर एवं राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान कर कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. इन्द्रवीर सिंह एवं डॉ. अर्चना भारती ने किया।

बांदा में तिरंगा यात्रा, tiranga yatra banda

इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक विपिन मिश्रा ने कहा कि बच्चों द्वारा नगर में बहुत ही अनुशासन एवं शान्तिप्रिय तथा योजनाबद्ध तरीके से रैली निकाली गई।जिलाधिकारी अनुराग पटेल नेे  जनपद वासियों से गुजारिश करते हुए कहा कि 13, 14 व 15 अगस्त, 2022 को कोई भी घर एवं संस्थान तिरंगा से वंचित न रहे, सभी लोग अपने-अपने घरों में तिरंगा झण्डा फहरायें, जिससे अपने जनपद का नाम प्रदेश में नही अपितु देश में पहचान बने।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वि/रा उमाकान्त त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्या, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमिताभ यादव, अपर पुलिस अधीक्षक श्रीनिवास मिश्रा, पुलिस उपाधीक्षक सिटी, नगर मजिस्टेªट राजेेश वर्मा, जल पुरूष उमाशंकर पाण्डेय, व्यापार मण्डल के सदस्य मनोज जैन, अमित सेठ भोलू, राज कुमार राज, उप जिलाधिकारी नरैनी रावेन्द्र सिंह, उप जिलाधिकारी अतर्रा विकास यादव, उप जिलाधिकारी पैलानी लाल सिंह यादव, तहसीलदार सदर पुष्पक, डिप्टी कलेक्टर प्रशिक्षु श्वेेता साहू, डिप्टी कलेक्टेर प्रशिक्षु यादुवेन्द्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुुमार सिंह, जिला आबकारी अधिकारी संतोष  कुमार, जिला बचत अधिकारी राकेश जैन, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी प्रिन्सी मौर्या, अपर जिला सूचना अधिकारी शारदा निषाद, प्राधानाचार्य मे.मिथलेश पाण्डेय उपस्थित रहे।

बांदा में तिरंगा यात्रा, tiranga yatra banda

वहीं दूसरी ओर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा के बैनर तले मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा सदर विधायक के आवास खुरहण्ड गांव से शुरू हुई जो विभिन्न गांवो से होते हुए शहर के सभी मोहल्लों के होते हुए राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में समाप्त हुई। इस रैली में सांसद आरके सिंह पटेल भी शामिल हुए। उधर जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद के नेतृत्व में तिन्दवारी में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई।

यह भी पढ़ें - एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत का रहस्य गहराया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से गुत्थी उलझी

यह भी पढ़ें - प्राकृतिक झरना का अद्भुत दृश्य आकर्षण का केन्द्र बना, आप भी अनोखे दृश्य का आनंद लें

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
admin As a passionate news reporter, I am fueled by an insatiable curiosity and an unwavering commitment to truth. With a keen eye for detail and a relentless pursuit of stories, I strive to deliver timely and accurate information that empowers and engages readers.