उप्र में 167 पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला
योगी आदित्यनाथ की सरकार ने मंगलवार की देर रात को उत्तर प्रदेश में 167 पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला किया है...

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ की सरकार ने मंगलवार की देर रात को उत्तर प्रदेश में 167 पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला किया है। लोकसभा चुनाव से पहले अपने जिलों में तीन साल या उससे अधिक समय बिता चुके अधिकारियों की इस सूची में नाम है। इनके अलावा तीन आईएएस अधिकारियों के भी तबादले हुए हैं।
यह भी पढ़े : मोहन यादव आज संभालेंगे मप्र की कमान, प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में होगा शपथ ग्रहण समारोह
पुलिस मुख्यालय से जो सूची जारी की गई है उसके मुताबिक, अनूप कुमार सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त लखनऊ से हटाकर पुलिस उपाधीक्षक गाजीपुर, दिलीप कुमार सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त लखनऊ से सहायक पुलिस आयुक्त कानपुर नगर,सैफुद्दीन बेग को सहायक पुलिस आयुक्त लखनऊ से सहायक पुलिस आयुक्त लखनऊ से प्रयागराज भेजा गया है। इसी तरह उत्तर प्रदेश से कुल 167 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले किए हैं। एक अपर पुलिस अधीक्षक इन्दुप्रभा सिंह को भ्रष्टाचार निवारण संगठन मुख्यालय में तैनात किया गया है। इसी तरह देर रात को ही तीन आईएएस अधिकारियों के तबादले किए थे।
हिन्दुस्थान समाचार
यह भी पढ़े : प्राचार्य कक्ष के टायलेट में शिक्षक ने अपने हाथ की नस काटकर आत्महत्या कर ली
What's Your Reaction?






