चित्रकूट : दस्यु प्रभावित क्षेत्र में तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य जंगलों में जारी, पुलिस का सर्चिंग अभियान

इन दिनों तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य जंगलों में जारी है। जिले के चित्रकूट, मझगवां, बरौंधा, धारकुंडी आदि दस्यु प्रभावित क्षेत्र हैं..

May 24, 2022 - 08:06
May 24, 2022 - 08:10
 0  6
चित्रकूट : दस्यु प्रभावित क्षेत्र में तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य जंगलों में जारी, पुलिस का सर्चिंग अभियान

इन दिनों तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य जंगलों में जारी है। जिले के चित्रकूट, मझगवां, बरौंधा, धारकुंडी आदि दस्यु प्रभावित क्षेत्र हैं जहां के जंगलों में संभावित बदमाशों की मूवमेंट के चलते सतना पुलिस सतर्क है। पुलिस अधीक्षक आशूतोष गुप्ता के निर्देश पर दस्यु प्रभवित जंगलों और गांवों में पुलिस ने सर्चिंग अभियान शुरू किया है। पुलिस अभियान के दौरान ग्रामीणों से संवाद कर बाहरी तत्वों,संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें - पंचायत सचिव के ऊपर भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ने जमकर बरसाए लात जूते, वीडियो हुआ वायरल

दरअसल एमपी-यूपी के बार्डर से लगे जंगलों में पिछले दिनों स्थानीय बदमाशों की गतिविधियां बढ़ी है। जिसे देखते हुए सोमवार को धारकुंडी थाना प्रभारी आशीष धुर्वे ने दस्यु प्रभावित गांव गुलाबी, हरसेड, कजरा, लेदरी में की सर्चिंग और ग्रामीणों से संवाद किया। धारकुंडी पुलिस ने दस्यू सर्चिंग के दौरान सात वर्षाे से फरार दो स्थाई वारंटी पकड़ लिए, जिन्हें थाना मझगावां को सुपुर्द किया गया।

जानकारी अनुसार सर्चिंग गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर दो संदेही को तलब कर पूछताछ की गई जिसमें दोनों संदेही थाना मझगवां के स्थाई वारंटी निकले जिनके विरुद्ध वन संरक्षण अधिनियम 1972 का अपराध दर्ज है। दोनों संदेहियों को अभिरक्षा में लेकर थाना मझगवां से पुख्ता किया गया और फिर कार्रवाई कर थाना मझगांव को सुपुर्द किया गया। इसमें स्थाई वारेंट तिजवा कोल पिता लालमन कोल उम्र 42 वर्ष प्रताप पुर थाना धारकुंडी और जय सिंह उर्फ बुल्लू पिता रजललन उम्र 35 वर्ष निवासी महापार थाना धारकुंडी शामिल है।

यह भी पढ़ें - अब बुंदेलखंड एक्सप्रेस का नाम बदलकर पीतांबरा एक्सप्रेस करने की तैयारी, फूटे विरोध के स्वर

यह भी पढ़ें - भारत में पहली बार 31 मई को सभी ट्रेनों के पहिए एक साथ थम जायेंगे ?

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 2