बांदा : गायब हुई लड़की को पुलिस ने बस स्टैंड से बरामद किया

जनपद के बबेरू थाना क्षेत्र से एक सप्ताह पहले एक लड़की घर से गायब हो गई थी। जिसे शुक्रवार को पुलिस ने बरामद कर परिजनों..

Jan 29, 2022 - 01:39
Jan 29, 2022 - 01:41
 0  5
बांदा : गायब हुई लड़की को पुलिस ने बस स्टैंड से बरामद किया
बाँदा बबेरू थाना (Banda Baberu Police Station)

जनपद के बबेरू थाना क्षेत्र से एक सप्ताह पहले एक लड़की घर से गायब हो गई थी। जिसे शुक्रवार को पुलिस ने बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। इस संबंध में आरोपी की तलाश की जा रही है। बबेरू कोतवाली अंतर्गत एक गांव से 20 जनवरी को गायब हुई लड़की की बरामदगी के लिए पिता ने थाने में तहरीर दी थी।

इसके बाद पुलिस द्वारा लड़की की खोजबीन की जा रही थी। शुक्रवार को बबेरू कस्बे के बस स्टैंड के पास से लड़की को बरामद कर लिया गया है और लड़की के मेडिकल उपचार के लिए बांदा जिला अस्पताल भेजा गया।

यह भी पढ़ें - बाँदा : जीजा की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाया किशोर, फंदा लगाकर दी जान

बबेरू पुलिस क्षेत्राधिकारी सियाराम ने बताया कि, 20 जनवरी को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति की लड़की को गांव के ही रहने वाले अभिषेक यादव भगा ले गया था।  जिसमें माता पिता की तहरीर पर बबेरू कोतवाली पर अभियोग पंजीकृत किया गया था।

लगातार लड़की की तलाश बबेरू कोतवाली पुलिस के द्वारा की जा रही थी। 28 जनवरी को बबेरू कस्बे के बस स्टैंड से लड़की को सकुशल बरामद कर लिया गया है। लड़की को मेडिकल उपचार के लिए भेजा गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें - एटीएम का 70 लाख 30 हजार रूपये गबन के मामले में, 25 हजार का इनामिया साथी के साथ गिरफ्तार

यह भी पढ़ें - बाँदा : हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ता के घर से संदिग्धावस्था में एक लड़की बरामद

हि.स

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 1
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 2
admin As a passionate news reporter, I am fueled by an insatiable curiosity and an unwavering commitment to truth. With a keen eye for detail and a relentless pursuit of stories, I strive to deliver timely and accurate information that empowers and engages readers.