बाँदा : हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ता के घर से संदिग्धावस्था में एक लड़की बरामद

कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को शहर के कंचनपुरवा मोहल्ले में हिंदू वाहिनी के एक कार्यकर्ता के घर से संदिग्ध अवस्था में एक लड़की को..

Jan 25, 2022 - 06:08
Jan 25, 2022 - 06:12
 0  6
बाँदा :  हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ता के घर से संदिग्धावस्था में एक लड़की बरामद

कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को शहर के कंचनपुरवा मोहल्ले में हिंदू वाहिनी के एक कार्यकर्ता के घर से संदिग्ध अवस्था में एक लड़की को बरामद किया है। इस बारे में पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। शहर में बलखंडी नाका पुलिस चौकी के अंतर्गत कंचनपुरवा मोहल्ले में हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ता जीतू तिवारी के घर से एक लड़की को संदिग्धावस्था में बरामद किया तो मोहल्ले में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेने के बाद कोतवाली ले आई जहां पूछताछ की जा रही है। बताया जाता है कि बरामद लड़की किसी दबाव के कारण बार-बार अपने बयान बदल रही है। लड़की की मां भी दबाव में आकर बयान बदल रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने कंचनपुरवा मोहल्ले में दबिश देकर एक घर से लड़की को बरामद किया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें - बाँदा : युवक ने अपने दो बहनोईयो के साथ मिलकर पत्नी से किया दुष्कर्म

यह भी पढ़ें - बांदा शहर की इस छात्रा ने क्यों लगााई फांसी

यह भी पढ़ें - बांदा में तीन भाई मिलकर कर रहे थे गांजा की खेती, पुलिस ने एक को दबोचा, साढ़े तीन कुन्तल हरा गांजा बरामद

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 1
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 1
Sad Sad 0
Wow Wow 1