निदेशक ने जल संरक्षण के कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया

नेशनल वाटर मिशन भारत सरकार की अपर सचिव एवं मिशन निदेशक अर्चना वर्मा ने बुधवार को जनपद बांदा....

Jul 5, 2023 - 12:16
Jul 5, 2023 - 12:38
 0  1
निदेशक ने जल संरक्षण के कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया

बांदा,

नेशनल वाटर मिशन भारत सरकार की अपर सचिव एवं मिशन निदेशक अर्चना वर्मा ने बुधवार को जनपद बांदा भ्रमण के दौरान जल संरक्षण के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें-बांदाः मीट खाने के चक्कर में इन तीन दोस्तों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार कर डाला

अपर सचिव ने सर्व प्रथम पैलानी के नंदन वन का निरीक्षण किया, यह नंदन वन एक हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित किया गया है, जिसमें 4400 विभिन्न प्रकार के फलदार वृक्षों के साथ नीम, आम, महुआ, आंवला आदि के वृक्षों का रोपण कराया गया है। उन्होंने नंदन वन का निरीक्षण करते हुए डीएफओ को निर्देश दिये कि एरोमैटिक पौध भी तैयार की जाए। उन्होंने नंदन वन में स्वयं भी मौलश्री वृक्ष का रोपण किया तथा जिलाधिकारी श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल ने भी सिन्दूर के वृक्ष का रोपण नंदन वन में किया।



ग्राम पल्हरी में उन्होंने अविरल जल अभियान के अन्तर्गत वर्षा के जल को खेत का पानी खेत में एकत्र किये जाने हेतु मेड़बन्दी के कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि जनपद में लगभग 4 हजार मेड़बन्दी के कार्य कराये गये हैं। उन्होंने मेड़बन्दी के कार्य का निरीक्षण करते हुए संतोष व्यक्त किया। ग्राम गुरेह में हैण्डपम्प के पास बनाये गये सोकपिट निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक सोकपिट बनाये जायें।

यह भी पढ़ें-आदिवासी युवक के ऊपर लघुशंका करने के मामले में सियासत गरमाई, आरोपी की कोर्ट में होगी पेशी

निरीक्षण में बताया गया कि 4400 सोकपिट का निर्माण कार्य अभी तक पूर्ण कराया गया है। इसके उपरान्त उन्होंने अमृत सरोवर गुरेह जो कि 9.6 एकड में तैयार किया गया है उसका भी निरीक्षण किया और ग्राम प्रधान श्रीमती नीलम देवी से जानकारी लेते हुए सरोवर के किनारे सघन वृक्षारोपण कराये जाने के निर्देश दिये।

हिस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0