बाँदा : फतेहपुर से देवी मंदिर में दर्शन करने आए युवक का शव झाड़ियों में मिला

फतेहपुर से देवी मंदिर में दर्शन करने बांदा के बेंदा घाट से आया युवक रात में घर वापस नहीं लौटा। सवेरे खोजबीन शुरू हुई तो..

बाँदा : फतेहपुर से देवी मंदिर में दर्शन करने आए युवक का शव झाड़ियों में मिला
बाँदा पुलिस (Banda Police)

फतेहपुर से देवी मंदिर में दर्शन करने बांदा के बेंदा घाट से आया युवक रात में घर वापस नहीं लौटा।  सवेरे खोजबीन शुरू हुई तो झाड़ियों में युवक का शव मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। घटना  तिंदवारी थाना क्षेत्र की है। इस बारे में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि सोमवार को कुछ चरवाहों ने बेंदाघाट के पास किसी का शव पड़े होने की सूचना दी।

जिसके आधार पर शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान होने पर उनके परिजनों को जानकारी दी गई है। पता चला है कि मृतक रविवार की रात में देवी जी के दर्शन करने आया था। रात भर  घर वापस नहीं लौटा ,इधर उसकी लाश मिली है। मौत का कारण अज्ञात है जबकि परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

यह भी पढ़ें - बांदा : बैंक से कैश निकाल घर जाने वालों को लूट का शिकार बनाने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में घायल

यह भी पढ़ें - बाँदा : मंगेतर से रूठ कर लड़की ने फांसी लगाकर जान दी, 6 जून को होनी थी शादी

यह भी पढ़ें - बाँदा : किराया मांगने पर महिला ने मकान मालिक पर लगाया बलात्कार का आरोप

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
2
wow
2