बांदा : बैंक से कैश निकाल घर जाने वालों को लूट का शिकार बनाने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में घायल
बैंक से रुपया निकालकर अपने घर जाने वाले लोगों को टारगेट कर लूटपाट करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़..

बैंक से रुपया निकालकर अपने घर जाने वाले लोगों को टारगेट कर लूटपाट करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गोली मारकर घायल कर दिया और लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। गिरोह के लोग बांदा के अलावा चित्रकूट, महोबा में भी लूटपाट की घटना को अंजाम देते थे।
यह भी पढ़ें - बाँदा : मंगेतर से रूठ कर लड़की ने फांसी लगाकर जान दी, 6 जून को होनी थी शादी
इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि एक माह पूर्व बदौसा थाना क्षेत्र में रिक्शा से जा रही एक महिला को इन बदमाशों ने लूट का शिकार बनाया था। महिला बैंक से एक लाख रुपए निकालकर लाई थी। इस घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही थी। सर्विलांस के जरिए इन बदमाशों पर नजर रखी जा रही थी।
मुखबीर द्वारा सूचना मिलने पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। तभी अतर्रा और बदौसा के बीच दोनों बदमाश बाइक में दिखाई पड़े जिन्हें रोकने की कोशिश की गई तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाई । जिससे दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें - बाँदा : किराया मांगने पर महिला ने मकान मालिक पर लगाया बलात्कार का आरोप
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुठभेड़ में घायल हुए बदमाशों में राम सिंह और सनी सिंह छतरपुर मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं।जो बैंक से पैसा निकाल कर जाने वाले पर नजर रखते थे और जहां सुनसान जगह मिलती थी उन्हें लूट का शिकार बनाते थे। ज्यादातर बदमाश महिलाओं या वृद्ध लोगों को अपना शिकार बनाते थे। पकड़े गए दोनों लोग में एक व्यक्ति बैंक के बाहर बाइक लेकर खड़ा रहता था और दूसरा व्यक्ति बैंक के अंदर रेकी करता था।
जैसे ही उन्हें यह जानकारी मिलती थी कि अमुक व्यक्ति बड़ी रकम लेकर जा रहा है। तभी दोनों बाइक से उनके पीछे लग जाते थे और सुनसान जगह पर लूट लेते थे। दोनों बदमाशों पर छतरपुर मध्य प्रदेश कितने मामले दर्ज हैं,इस बारे में छतरपुर पुलिस से संपर्क किया जा रहा है।साथ ही इनकी अवैध संपत्ति का भी पता लगाया जा रहा है। अगर इनकी अवैध संपत्ति मिली तो उसे भी कुर्क किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह बदमाश केवल बांदा ही नहीं आसपास के जनपदों में भी लूट की घटना को अंजाम देते थे।
यह भी पढ़ें - बीजेपी का झंडा लगाने पर मुस्लिम युवक को पड़ोसियों ने पीटा
What's Your Reaction?






