बाँदा : किराया मांगने पर महिला ने मकान मालिक पर लगाया बलात्कार का आरोप

पिछले तीन वर्षों से जिस मकान में महिला किराए रहती है। उसी मकान मालिक पर महिला ने बलात्कार का आरोप लगाया है..

बाँदा : किराया मांगने पर महिला ने मकान मालिक पर लगाया बलात्कार का आरोप
फाइल फोटो

पिछले तीन वर्षों से जिस मकान में महिला किराए रहती है। उसी मकान मालिक पर महिला ने बलात्कार का आरोप लगाया है। जबकि पुलिस ने जांच करने के बाद बताया कि महिला न तो मकान का किराया दे रही है और न मकान खाली कर रही है। उसने दबाव बनाने के लिए बलात्कार का आरोप लगाया है। मामला जनपद के बबेरू कस्बे का है।

यह भी पढ़ें - बीजेपी का झंडा लगाने पर मुस्लिम युवक को पड़ोसियों ने पीटा

इसी कस्बे में रहने वाली महिला ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है कि गत 13 मार्च को जब वह तड़के 4 बजे भैंस को खोलने जा रही थी तभी रामकिशोर यादव मुझे पकड़कर अपने कमरे में घसीट ले गया। इसके बाद दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस मामले में क्षेत्राधिकारी बबेरू ने बताया कि महिला ने जिस राम किशोर यादव पर बलात्कार का आरोप लगाया है।

उसकी उम्र 62 साल है और वह उसी मकान का मालिक है जिसमें वह महिला किराये से रहती है। पुलिस ने जांच की तो पाया गया कि महिला 3 वर्षों से रामकिशोर यादव के मकान में किराए के रहती है। जिसने 2 वर्षों से मकान का किराया नहीं दिया है। किराया मांगने और घर खाली करने पर दबाव बनाने पर महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है, पुलिस का कहना है कि लगाए गए आरोप निराधार है।

यह भी पढ़ें - डीएसपी की पत्नी का शव पंखे से लटका मिला

यह भी पढ़ें - बांदा में जमीन का फर्जी बैनामा करने वाला गिरोह सक्रिय, जानिये कौन दो महिलाएं जिनके खिलाफ...

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
0
funny
0
angry
2
sad
0
wow
2