उप्र में हवाओं की बदली दिशाओं से बढ़ा तापमान, बूंदाबांदी की भी संभावना

उत्तर प्रदेश के मौसम में इन दिनों बराबर बदलाव देखा जा रहा है और बुधवार को तेज धूप से अचानक तापमान में बढ़ोत्तरी...

उप्र में हवाओं की बदली दिशाओं से बढ़ा तापमान, बूंदाबांदी की भी संभावना
सांकेतिक फ़ोटो - सोशल मीडिया

कानपुर। उत्तर प्रदेश के मौसम में इन दिनों बराबर बदलाव देखा जा रहा है और बुधवार को तेज धूप से अचानक तापमान में बढ़ोत्तरी हो गई। मौसम विभाग का कहना है तापमान बढ़ने में हवाओं की बदली दिशाएं भी कारण हैं। आगामी पांच दिनों तक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से स्थानीय स्तर पर उत्तर प्रदेश का मौसम बदला सा रहेगा। यानी कहीं बूंदाबांदी तो कही मौसम शुष्क रहेगा और खिली धूप भी परेशान कर सकती है।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस एन सुनील पाण्डेय ने बुधवार को बताया कि मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के रूप में पश्चिमी विक्षोभ, जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है, अब लगभग 63 डिग्री पूर्व देशांतर के साथ 28 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में चल रहा है।

यह भी पढ़े : बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय पुस्तक मेला का होगा आयोजन

एक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण पश्चिम राजस्थान पर है। उत्तरी छत्तीसगढ़ से ट्रफ रेखा विदर्भ और तेलंगाना से होते हुए उत्तरी आंतरिक कर्नाटक तक फैली हुई है। पश्चिमी हवाओं में एक गर्त, जिसकी धुरी समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर है, अब लगभग 93 डिग्री पूर्व देशांतर के साथ 25 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में चल रहा है।

मौसम की इन गतिविधियों को देखते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, बिजनौर, अमरोहा में बूंदाबांदी की संभावना है। वहीं अधिकांश जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा। हवाओं की बदली दिशाओं से मैदानी क्षेत्रों में सर्द हवाओं का आना बंद हो गया है और खिली धूप से तापमान में बढ़ोत्तरी भी होगी।

यह भी पढ़े : हमीरपुर-महोबा संसदीय सीट पर बसपा को नहीं मिल रहा प्रत्याशी

उन्होंने बताया कि कानपुर में अधिकतम तापमान 30.8 और न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की सापेक्षिक आर्द्रता 75 और दोपहर की सापेक्षिक आर्द्रता 40 प्रतिशत रही। हवाओं की दिशाएं उत्तर पूर्व रहीं जिनकी औसत गति 3.4 किमी प्रति घंटा रही।

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार कानपुर में अगले पांच दिनों में बीच बीच हल्के ऊंचे बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है लेकिन ज्यादातर आसमान साफ रहने के कारण कानपुर मण्डल में वर्षा होने की कोई संभावना नहीं है।

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0