सुनीता विलियम्स का साहसिक मिशन, स्पेसएक्स कैप्सूल से धरती पर हुई वापसी
नासा की प्रसिद्ध अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विलमोर नौ महीने के अंतरिक्ष मिशन को...

फ्लोरिडा। नासा की प्रसिद्ध अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विलमोर नौ महीने के अंतरिक्ष मिशन को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद सुरक्षित धरती पर लौट आए। स्पेसएक्स का ड्रैगन फ्रीडम कैप्सूल उन्हें अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से लेकर आया और फ्लोरिडा के समुद्र में सफलतापूर्वक स्प्लैशडाउन किया।
इस कैप्सूल में सुनीता और बुच के अलावा दो अन्य अंतरिक्ष यात्री भी सवार थे। यह ऐतिहासिक लैंडिंग आज सुबह 3:27 बजे अमेरिका के फ्लोरिडा तट के पास समुद्र में हुई। चार विशाल पैराशूट की सहायता से कैप्सूल की गति को नियंत्रित किया गया और इसे सुरक्षित लैंड कराया गया।
नासा की विशेष रिकवरी टीम ने तुरंत एक्शन लेते हुए रिकवरी वेसल की मदद से कैप्सूल को समुद्र से निकालकर जहाज पर लाया। जैसे ही कैप्सूल का दरवाजा खोला गया, सभी चारों अंतरिक्ष यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
इस ऐतिहासिक क्षण को पूरी दुनिया ने देखा और विज्ञान जगत में यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में दर्ज हो गया।
What's Your Reaction?






