मायन विसर्जन करने गईं ननद-भाभी यमुना में डूबी, लापता

एक दर्जन महिलाओं के साथ मायन कार्यक्रम में यमुना नदी गई ननद, भाभी व भतीजा स्नान करने के दौरान अचानक गहराई में...

Jul 18, 2024 - 00:14
Jul 18, 2024 - 00:16
 0  1
मायन विसर्जन करने गईं ननद-भाभी यमुना में डूबी, लापता

भतीजे को नाविक ने बचाया 

चित्रकूट। एक दर्जन महिलाओं के साथ मायन कार्यक्रम में यमुना नदी गई ननद, भाभी व भतीजा स्नान करने के दौरान अचानक गहराई में जाने पर डूब गए। यह देख महिलाओं ने मदद की गुहार लगाई। एक नाविक ने युवक को तो बचा लिया जबकि ननद, भाभी डूब गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और तलाश शुरू किया। एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया। खबर लिखे जाने तक दोनो का कुछ पता नहीं चला। घटना की सूचना पर सदर विधायक मौके पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना देते रहे।

ये घटना मऊ के निर्माणाधीन यमुना पुल के समीप बुधवार की सुबह करीब आठ बजे हुई। बताया गया कि अम्बेडकर नगर के शिवमंगल के पुत्र लवकुश की शादी समारोह में एक दर्जन महिलाएं मायन विसर्जन को यमुना नदी घाट पहुंची। वहीं रगौली गांव की किरण (16) पुत्री कवलेश, बहू पुष्पा पत्नी रामभरोसा तथा भतीजा रामचरण (24) पुत्र दिनेश स्नान करने लगे। देखते-देखते वह गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। यह देख मौजूद महिलाओं ने मदद की चीखपुकार लगाई। वहां मौजूद नाविक ने तत्काल यमुना में छलांग लगाकर रामचरण को बचा लिया। ननद व भाभी डूब गई। काफी देर तक पता नहीं चला। घटना से शादी का माहौल मातम में बदल गया। बताया गया कि मंगलवार को बारात घर आई थी। बुधवार को मायन रस्म अदा करने के दौरान हादसा हो गया। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार राय पुलिस बल के साथ पहुंचे। गोताखोरो को लगाकर तलाश शुरू कराई। खबर लिखे जाने तक कुछ पता नहीं चल सका। सपा के सदर विधायक अनिल प्रधान, पूर्व जिलाध्यक्ष भइयालाल यादव मौके पर पहुंचकर परिजनों को ढ़ाढ़स बंधाया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0