अखिलेश के सामने सपा कार्यकर्ताओं ने दारोगा और महिला पुलिस कर्मियों को पीटा

सरकार की कमियों को गिनाने वाले समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सामने सपा कार्यकर्ता..

Oct 4, 2021 - 07:31
Oct 4, 2021 - 07:32
 0  1
अखिलेश के सामने सपा कार्यकर्ताओं ने दारोगा और महिला पुलिस कर्मियों को पीटा
सपा कार्यकर्ताओं ने दारोगा और महिला पुलिस कर्मियों को पीटा..

लखनऊ,

सरकार की कमियों को गिनाने वाले समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सामने सपा कार्यकर्ता एक दारोगा व महिला पुलिस कर्मियों को पीटते हुए नजर आ रहा हैं। दारोगा और महिला पुलिस कर्मियों को बचाने के लिए अखिलेश ने उन्हें रोकने का प्रयास किया है, लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने।

यह भी पढ़ें -  शिकायत करने पहुंची पीड़िता और उसके भाई को थाने में पुलिस ने बेरहमी से पीटा

सोशल मीडिया में एक वीडियो सार्वजनिक हुआ है। इसमें सपा के कार्यकर्ता एक दारोगा व महिला पुलिस कर्मियों को चारों तरफ से घेरकर उसकी पिटाई कर रहे हैं। वर्दी को फाड़ने का प्रयास किया हैं। इस बीच इन सपा कार्यकर्ताओं से दारोगा व पुलिस कर्मी खुद को बचाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन कार्यकर्ता उन्हें छोड़ नहीं रहे हैं।

सपा कार्यकर्ताओं ने दारोगा और महिला पुलिस कर्मियों को पीटा..

यह वाक्या भी उस समय का है, जब प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपनी कार में बैठे हुए है और कार्यकर्ता दारोगा को पीट रहे हैं। जब मामला बढ़ने लगा तो अखिलेश दरवाजा खोलकर कार में ही खड़े होकर कार्यकर्ताओं को रोकते नजर आ रहे हैं। लेकिन कार्यकर्ता माने नहीं, तो वहां आरएएफ व अतिरिक्त पुलिस पहुंची और कार्यकर्ताओं को हटाया।

यह भी पढ़ें - लखीमपुर खीरी की घटना की न्यायिक जांच हो : मायावती

यह भी पढ़ें - शाहरुख खान के बेटे आर्यन की रेव पार्टी में, बुन्देलखण्ड  की एक युवती भी शामिल

हि.स

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1