चंद्रयान-3 की सफलता के लिए उज्जैन में अनुष्ठान, कुंडेश्वर मंदिर में हुई विशेष पूजा
आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से अभी कुछ देर में चंद्रयान-3 लॉन्च....

उज्जैन,
आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से अभी कुछ देर में चंद्रयान-3 लॉन्च किया जाएगा। इस मिशन की सफलता के लिए उज्जैन में विशेष अनुष्ठान-अभिषेक किए जा रहे हैं। यहां सांदीपनि आश्रम स्थित श्री कुंडेश्वर महादेव मंदिर में शुक्रवार को विशेष पूजा की गई। शिवलिंग का अभिषेक कर चंद्रयान की बिना विघ्न लैंडिंग के लिए मंत्रों का जाप भी किया गया।
यह भी पढ़ें- सभी ग्राम पंचायतो को यूपीआई से जोड़ दिया जाएगा: डीपीआरओ
अनुष्ठान के आयोजक पंडित शैलेष व्यास ने बताया कि मंदिर में चंद्रयान के मॉडल को रखकर पूजन किया गया। लैंडिंग की उलटी गिनती शुरू होने के बाद विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग के लिए प्रार्थना हुई। उन्होंने बताया कि इसरो के निदेशक डॉ. एस. सोमनाथ बीती 24 मई को उज्जैन आए थे। उन्होंने महाकालेश्वर सहित अन्य मंदिरों के दर्शन किए थे। वे श्री कुंडेश्वर महादेव मंदिर भी पहुंचे थे।
उन्होंने बताया कि विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर को तीनों लोकों का स्वामी माना जाता है। उन्हें पाताल, धरती और आकाश में सर्वप्रथम और सर्व पूज्य कहा गया है। यही कारण है कि इसरो निदेशक ने महाकाल मंदिर में चंद्रयान-3 की सफलता के लिए कामना की थी।
उल्लेखनीय है कि इसरो आज दोपहर 2.35 बजे चंद्रयान-3 लॉन्च करेगा। जैसे ही यह चांद की सतह पर पहुंचेगा। लैंडर के सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग के साथ ही भारत अमेरिका, रूस और चीन के बाद ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा।
यह भी पढ़ें- मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की झूठी सूचना देकर सनसनी फैला दी
हिस
What's Your Reaction?






