बंगाल CM के करीबी के पीए हत्याकांड की गूंज बलिया तक, रसूखदार युवक गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए) चंद्रनाथ रथ की हत्या की गूंज अब उत्तर प्रदेश के बलिया जिले तक पहुंच गई है...

May 11, 2026 - 15:58
May 11, 2026 - 16:06
 0  34
बंगाल CM के करीबी के पीए हत्याकांड की गूंज बलिया तक, रसूखदार युवक गिरफ्तार

शुभेंदु अधिकारी के पीए मर्डर केस में यूपी के बलिया से आरोपी गिरफ्तार

बलिया। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए) चंद्रनाथ रथ की हत्या की गूंज अब उत्तर प्रदेश के बलिया जिले तक पहुंच गई है। इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड में बलिया के एक रसूखदार युवक की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

पुलिस ने चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बलिया शहर के आनंद नगर निवासी राज सिंह उर्फ चंदन को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी को उस समय दबोचा गया जब वह एक शादी समारोह से लौट रहा था।

जानकारी के अनुसार राज सिंह लखनऊ में एक भाजपा नेता की बेटी की शादी में शामिल होने गया था। वहां से लौटते समय अयोध्या में कोलकाता पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उसकी घेराबंदी की और हिरासत में ले लिया। इस कार्रवाई को दोनों राज्यों की पुलिस के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है।

राज सिंह उर्फ चंदन स्थानीय राजनीति और सामाजिक संगठनों में सक्रिय बताया जाता है। वह बलिया में क्षत्रिय महासभा का महासचिव भी रह चुका है। उसके पिता स्वर्गीय केशव सिंह थे, जबकि मां जामवंती सिंह बलिया डाकघर में कार्यरत हैं।

बताया जा रहा है कि राज सिंह का नाम इससे पहले भी वर्ष 2020 में बलिया के चर्चित अंडा व्यवसायी हत्याकांड में सामने आ चुका है। उस मामले में वह फिलहाल जमानत पर बाहर चल रहा था।

इस हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी के बाद बलिया समेत पश्चिम बंगाल के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और कई अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है।

Courtesy: UP Tak

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0