प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बांदा में हुए धार्मिक आयोजन, विधायक प्रकाश द्विवेदी ने किया रुद्राभिषेक

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा लगातार 4399 दिनों तक देश का नेतृत्व करने की ऐतिहासिक...

Jun 10, 2026 - 18:20
Jun 10, 2026 - 18:23
 0  11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बांदा में हुए धार्मिक आयोजन, विधायक प्रकाश द्विवेदी ने किया रुद्राभिषेक

सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूरे होने पर मंदिरों में पूजा-अर्चना, हवन और राष्ट्र की समृद्धि के लिए की गई प्रार्थना

बांदा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा लगातार 4399 दिनों तक देश का नेतृत्व करने की ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में बुधवार को बांदा सदर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मंदिरों में पूजा-अर्चना, हवन एवं रुद्राभिषेक कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य तथा राष्ट्र की निरंतर उन्नति और समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम की शुरुआत बिसंडा मंडल के ग्राम पौंडरा स्थित मां पहाड़िया दाई मंदिर से हुई, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत पूजा-अर्चना एवं हवन किया गया। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं तथा केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है।

इसके बाद विधायक प्रकाश द्विवेदी ने श्री कैलाशेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कर देश, प्रदेश और प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। वहीं गिरवां स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर में पूजा-अर्चना कर जनकल्याण एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

कार्यक्रम में भाजपा के जिला एवं मंडल पदाधिकारियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का संकल्प दोहराया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0