उप्र में लोकसभा की सात सीटों पर लड़ेगा रालोद, सपा के साथ बनी सहमति

लोकसभा के आगामी चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल के बीच सीट बंटवारे पर सहमति बन गई है...

Jan 19, 2024 - 07:48
Jan 19, 2024 - 07:54
 0  3
उप्र में लोकसभा की सात सीटों पर लड़ेगा रालोद, सपा के साथ बनी सहमति

लखनऊ। लोकसभा के आगामी चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल के बीच सीट बंटवारे पर सहमति बन गई है। सपा अपने सहयोगी दल रालोद के लिए लोकसभा की सात सीटें छोड़ेगी।

यह भी पढ़े : चित्रकूट : श्री राम जन्मभूमि प्राणप्रतिष्ठा के अवसर पर रघुवीर मन्दिर में होगा विशेष उत्सव

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के बीच शुक्रवार को हुई मुलाकात के दौरान सीट बंटवारे पर फैसला लिया गया। सीट बंटवारे पर सहमति बनने के बाद अखिलेश और जयंत ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपनी फोटो शेयर की है।

यह भी पढ़े : अतर्रा में पहली बार आयोजित हुई राष्ट्रीय महिला खो-खो लीग प्रतियोगिता

रालोद के राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान सीट बंटवारे की पुष्टि की। मिश्रा ने बताया कि सपा रालोद के लिए लोकसभा की सात सीटें छोड़ेगी। इसको लेकर दोनों दलों के बीच सहमति बन गई है।

यह भी पढ़े : हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के लिए संजीवनी बनेगी अयोध्या, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हैं, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि सपा कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सूत्रों ने बताया कि यदि बात बनी तो आईएनडीआईए के प्रमुख घटक कांग्रेस एवं अन्य दलों के लिए भी सीटें छोड़ी जा सकती हैं।

यह भी पढ़े : प्राण-प्रतिष्ठा : प्रवेशिका पर बने क्यू.आर. कोड के मिलान के बाद ही अतिथियों को मिलेगा प्रवेश

उल्लेखनीय है कि पिछला लोकसभा चुनाव रालोद ने सपा और बसपा के साथ मिलकर लड़ा था। उस समय रालोद के लिए सिर्फ तीन सीटें छोड़ी गई थीं। पार्टी तीनों सीटें हार गई थी।

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0