राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद स्पेशल ट्रेन से अपने गांव रवाना, ट्रेन शाम 7 बजे कानपुर पहुंचेगी

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार को नई दिल्ली से कानपुर तक की रेल यात्रा कर रहे हैं। राष्ट्रपति अपने पैतृक गांव जा रहे हैं..

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद स्पेशल ट्रेन से अपने गांव रवाना, ट्रेन शाम 7 बजे कानपुर पहुंचेगी
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद स्पेशल ट्रेन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार को नई दिल्ली से कानपुर तक की रेल यात्रा कर रहे हैं। राष्ट्रपति अपने पैतृक गांव जा रहे हैं और विभिन्न कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के मुताबिक राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने पैतृक गांव की यात्रा करने के बाद राजधानी लखनऊ की यात्रा भी ट्रेन से ही करेंगे। 29 जून को लखनऊ से राष्ट्रपति कोविंद लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

 राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद स्पेशल ट्रेन से दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन से कानपुर के लिए रवाना हुए हैं। यह स्पेशल प्रेसिडेंशियल ट्रेन दिल्ली से 12.45 बजे रवाना हुई। सफर के दौरान ट्रेन की गति 90 से 110 किमी प्रति घंटा रहेगी। ट्रेन अलीगढ़, टूंडला, फिरोजाबाद, इटावा होकर जाएगी। हालांकि इन स्टेशनों पर ट्रेन नही रुकेगी। ट्रेन झींझक और रूरा (कानपुर देहात इलाका) स्टेशन पर ही रुकेगी।

यह भी पढ़ें - राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 27 जून को अपने पैतृक गांव परौंख का विशेष ट्रेन से करेंगे दौरा

बताते चले कि 15 साल बाद भारत का कोई राष्ट्रपति ट्रेन से यात्रा करना जा रहा है। इससे पहले भारत के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने दिल्ली से देहरादून की यात्रा ट्रेन सी की थी। उनसे पहले भारत के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद ने ट्रेन से यात्रा की थी।

इस दौरान ड्यूटी पर तैनात सभी रेल कर्मियों को छ95 मास्क पहनना अनिवार्य होगा। वहीं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ट्रेन में एनसीजी कमांडो तैनात रहेंगे। ट्रेन में राष्ट्रपति के लिए दो विशेष बोगी लगाई गई हैं, जिनके कोच बुलेट प्रूफ हैं। सुरक्षा के लिहाज से इस ट्रेन के आगे एक इंजर भी दौड़ेगा। ट्रेन शाम करीब 7 बजे कानपुर पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें - झाँसी जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: सपा के बाद भाजपा ने भी घोषित किया अपना उम्मीदवार

What's Your Reaction?

like
3
dislike
1
love
1
funny
1
angry
0
sad
0
wow
1