वंदे भारत को चित्रकूट से प्रयागराज, अयोध्या के रास्ते चलाने की तैयारी

देश में निर्मित पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन राम वन गमन पथ मार्ग पर भी हो सकता है। बताया...

Apr 28, 2023 - 03:57
Apr 28, 2023 - 04:28
 0  1
वंदे भारत को चित्रकूट से प्रयागराज, अयोध्या के रास्ते चलाने की तैयारी

देश में निर्मित पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन राम वन गमन पथ मार्ग पर भी हो सकता है। बताया जा रहा है कि इसी वर्ष चित्रकूट से प्रयागराज, अयोध्या होते हुए प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई जा सकती है।

यह भी पढ़े- उरई और पुखरायां रेलवे स्टेशन की बदलेगी तस्वीर, यात्रियों को लिफ्ट के साथ साथ मिलेंगी यह सुविधाएं


दरअसल, इस देश के तमाम रेलमार्ग एवं महत्वपूर्ण रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन होना है। देश में कुल 15 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन हो रहा है। मंगलवार को ही पीएम मोदी ने तिरुवनंतपुरम और कन्नूर के बीच चलने वाली 15वीं वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। पीएम मोदी की घोषणा के तहत वर्ष 2023 तक 75 वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू होना है। इसी वजह से तमाम जोनल रेलवे द्वारा वंदे भारत एक्सप्रेस के प्रस्तावित रूट भी रेल मंत्रालय को भेजे जा चुके हैं।

यह भी पढ़ेनिकाय चुनाव बांदाः कौन कहां से प्रत्याशी जानिये एक नजर में

अब इसी कड़ी में राम वन गमन पथ मार्ग को भी वंदे भारत से जोड़ने की तैयारी है। इस ट्रेन का संचालन चित्रकूट से प्रयागराज, अयोध्या के रास्ते लखनऊ तक करने की तैयारी है। बताया जा रहा है कि यह पूरा सफर पांच घंटे से छह घंटे में पूरा कराने की योजना है। प्रयागराज से भाजपा सांसद केशरी देवी पटेल भी इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की मांग कर चुकी है। सांसद केशरी देवी का कहना है कि चित्रकूट से प्रयागराज और अयोध्या के रास्ते वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू होती है तो निश्चित ही इससे पर्यटन भी बढ़ेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 3
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 2
Wow Wow 0
admin As a passionate news reporter, I am fueled by an insatiable curiosity and an unwavering commitment to truth. With a keen eye for detail and a relentless pursuit of stories, I strive to deliver timely and accurate information that empowers and engages readers.