प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा मे उमड़ा जन सैलाब
प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा में उन्हें सुनने के लिए यहां गौतम बुद्ध की धरती पर जन सैलाब उमड़ पड़ा है..
 
                                    प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा में उन्हें सुनने के लिए यहां गौतम बुद्ध की धरती पर जन सैलाब उमड़ पड़ा है। सड़कों पर कार्यकर्ता पैदल मोदी योगी का नारा लगाते आ रहे हैं।
प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा में शामिल होने के लिए लोग दूर-दराज से आ रहे हैं। मुख्यालय की सड़के भीड़ से भरी हुई हैं। चारों तरफ वाहनों का जमावड़ा लगा हुआ है। प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है।
यह भी पढ़ें - दोमंजिला इमारत में लगी आग, इलेक्ट्रॉनिक शोरूम व रेस्टोरेंट जलकर खाक
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों, ब्लाक प्रमुखों,कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमन्त्री की जनसभा में शामिल होने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों से हजारो-हजार की संख्या में नागरिकों को लेकर पहुंच रहे हैं। बुद्व की धरती पर चारों तरफ मोदी-योगी के नारे लग रहे हैं।
प्रशासन द्वारा वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था अलग से करायी गयी है और कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आये सभी नागरिकों, नेताओं और कार्यकर्ताओं को प्रशासन द्वारा उनके स्थान पर जांच पड़ताल करके पहुंचाया जा रहा है। सांसद जगदम्बिका पाल, विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा कार्यकर्ताओं का स्वागत किया जा रहा है।।
यह भी पढ़ें - उप्र : लोक सेवा आयोग ने भर्ती परीक्षाओं के नियम में किया बड़ा बदलाव
यह भी पढ़ें - बांदा में शूट हुई भोजपुरी मूवी लिट्टी चोखा, हुई रिलीज
हि.स
What's Your Reaction?
 Like
        1
        Like
        1
     Dislike
        0
        Dislike
        0
     Love
        1
        Love
        1
     Funny
        0
        Funny
        0
     Angry
        0
        Angry
        0
     Sad
        1
        Sad
        1
     Wow
        1
        Wow
        1
     
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 



 
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                            