चीन के खिलाफ आक्रोश, पुतला दहन कर, चीनी वस्तुओं का बहिष्कार 

Jun 18, 2020 - 17:37
Jun 18, 2020 - 17:44
 0  7
चीन के खिलाफ आक्रोश, पुतला दहन कर, चीनी वस्तुओं का बहिष्कार 


भारत चीन बॉर्डर पर भारतीय सैनिकों पर चीन द्वारा किए गए हमले के विरोध में जनपद बांदा में भी जबरदस्त आक्रोश दिखाई पड़ रहा है। आज विद्यार्थी परिषद व व्यापारियों ने विरोध करते हुए चीनी राष्ट्रपति का पुतला फूंका और चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करने का निर्णय लिया।

युवा व्यापारी नेता स्वदेश गौरव  शिवहरे के नेतृत्व में व्यापारियों ने शहर के बलखंडी नाका पुलिस चैकी के सामने चीनी राष्ट्रपति के खिलाफ नारेबाजी लगाते हुए राष्ट्रपति का पुतला दहन किया और आज से ही चीनी वस्तुओं का बहिष्कार  करने का निर्णय लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि चीनी सैनिकों ने धोखे से भारतीय सैनिकों पर कातिलाना हमला किया है। जिससे हमारे देश को भारी क्षति हुई है। इस घटना से देशवासियों को गहरा आघात लगा है इसलिए अब किसी भी चीनी वस्तु का घरों में इस्तेमाल नहीं होना चाहिए, इसके लिए हम लोगों को जागरूक करेंगे। चीन ने धोखे से हमारे सैनिकों को मारा है जिसके विरोध में प्रत्येक भारतीय के अंदर आक्रोश है यह आक्रोश सड़कों पर भी दिखाई दे रहा है। प्रत्येक भारतीय का यह कर फर्ज बनता है कि वह चीनी सामान का बहिष्कार करें।

आज के प्रदर्शन में स्वदेश गौरव शिवहरे, चारु चंद्र खरे ,सुशील सिंह ग्राम प्रधान साड़ा, कमलेश गुप्ता ,संतोष अनशनकारी ,अनिल चैरसिया ,राम सुफल साहू ,नरेश शुक्ला ,शारदा प्रधान ,रमाकांत तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।वहीं दूसरी ओर शहर के अशोक लाट के पास विद्यार्थी परिषद ने भी चीन के राष्ट्रपति का पुतला दहन किया और कहा कि हम सरकार से मांग करते हैं की अब चीन से किसी तरह का आयात निर्यात न किया जाए और चीनी वस्तुओं का बहिष्कार किया जाए। इसी तरह जनपद के अलग-अलग हिस्सों से भी इनके खिलाफ लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। कहीं लोग चीनी वस्तुओं की होली जला रहे हैं तो कहीं देश के शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। उधर अतर्रा मे चीन द्वारा गलवान घाटी में बीस जवानों के शहीद होने के बाद उसके विरोध में अखिल भारतीय युवा एकता परिषद आक्रोशित है। जिला कार्यकारिणी द्वारा गौरा बाबा धाम अतर्रा में चीनी सामान की होली जलाई गई तथा यह संकल्प लिया गया कि भविष्य में कभी कोई चीनी उत्पाद नहीं खरीदा जाएगा तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी इसे एक जन आंदोलन बनाकर लोगों को चीनी सामान का बहिष्कार करने के लिए जागरूक करेगी। आंदोलन में राष्ट्रीय  संयोजक सूरज पांडे,राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यम तिवारी,राष्ट्रीय महासचिव अनिल तिवारी,जिलाध्यक्ष बांदा मनीष गर्ग,नगर अध्यक्ष अतर्रा संजय तिवारी,महामंत्री योगी आदित्य राज पांडे,नगर उपाध्यक्ष दीपू जोशी,अंकुर अवस्थी,विकास,नरेंद्र आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0