दो अक्टूबर को जिलाधिकारी अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ कलेक्टेट परिसर में सफाई करेंगे

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयन्ती 02 अक्टूबर, 2021 के अवसर पर ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत जिलाधिकारी अनुराग पटेल..

Sep 29, 2021 - 09:22
Sep 29, 2021 - 09:23
 0  4
दो अक्टूबर को जिलाधिकारी अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ कलेक्टेट परिसर में सफाई करेंगे
बाँदा जिलाधिकारी (Banda District Magistrate)

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयन्ती 02 अक्टूबर, 2021 के अवसर पर ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने बैठक में निर्देशित करते हुए कहा कि साफ-सफाई अभियान चलाने के उपरान्त यह जयन्ती मनायी जायेेगी। जिलाधिकारी स्वयं एवं अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ कलेक्टेªट परिसर की सफाई करेंगे।

सफाई अभियान में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 बांदा, नगर मजिस्टेªट बांदा, विशेष भूमि अध्यात्म अधिकारी, डिप्टी कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर प्रशिक्षण, उप जिलाधिकारी बांदा, तहसीलदार बांदा, जिला बचत अधिकारी, मुख्य कोषाधिकारी, बन्दोबस्त अधिकारी, नायब तहसीलदार, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिक, संयुक्त निर्देशक अभियोजन, वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी, एडीपीआर ओ, जे.ई.डूडा सहित अधिशाषी अधिकारी सफाई करेंगे।

यह भी पढ़ें - बी.कॉम एवं एम.कॉम फाइनल ईयर के फेल हुए छात्र सड़क पर उतरे

इसके लिए 50 सफाई कर्मचारी सफाई व्यवस्था किट वाहन इत्यादि की व्यवस्था प्रातः 05ः30 पर करने के निर्देश दिये गए। प्रभारी अधिकारी नजारत, नाजिर समस्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रातः 05ः30 बजे कार्यालय बुलाया गया है। यह सफाई अभियान दो घण्टे तक चलेगा।

इसके बाद प्रातः 9 बजे सभी सरकारी कार्यालयों में ध्वजा रोहण एवं गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं भजन गायन 9.30 नगर पालिका परिषद में 10 बजे सफाई कार्यक्रम वार्ड नं0-1 खांईपार, वार्ड नं0-4 कैलाशपुर व वार्ड नं0-2 कपरिया मोहाल में किया जायेगा।  10.30 बजे जिला अस्पताल में रोगियों को फल वितरण। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बांदा व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक इस कार्य को सम्पादित करायेंगे। जिला कारागार बांदा में कैदियों को फल व मिष्ठान वितरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम अधीक्षक करागार द्वारा कराया जायेगा। 

यह भी पढ़ें - प्रदेश सरकार द्वारा 50 लाख कुन्तल उन्नति प्रजाति के बीजों की व्यवस्थाः कृषि मंत्री

उसी दिन 11 बजेे गांधी चित्रकला/निबन्ध प्रतियोगिता आर्यकन्या इण्टर कॉलेज की छात्राओं द्वारा जिसमें जिला विद्यालय निरीक्षक एवं प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कॉलेज बांदा द्वारा। चित्रकला/निबन्ध, पेन्टिंग व भाषण का आयोजन जिला विद्यालय निरीक्षक व बेसिक शिक्षाधिकारी द्वारा कराया जायेगा।

सफाई कार्यक्रम डी0पी0आर0ओ0 469 ग्राम पंचायतों में सफाई व गोेष्ठियां आयोजित करायेंगे तथा संचारी रोग नियंत्रण कार्यर्क्रम व जल-जीवन मिशन के सम्बन्ध में लोंगो के बीच में चर्चा करेंगे। बैठक में अनुपस्थित जेल अधीक्षक कारागार से स्पष्टीकरण मांगा गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि/रा संतोष बहादुर सिंह, नगर मजिस्टेªट केशव नाथ गुप्त, समस्त उप जिलाधिकारी सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें - बांदा में नदी में डूबने से चार बच्चों की मौत, चारों के शव बरामद

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0