सपा प्रत्याशी आशा कमल गौतम का नामांकन नहीं हो सका, भाजपा पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप

समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी आशा कमल गौतम नामांकन नहीं कर सकीं।इसपर उन्होने आरोप लगाया गया कि सत्ता के बल पर पुलिस..

Jun 26, 2021 - 09:35
Jun 26, 2021 - 09:46
 0  1
सपा प्रत्याशी आशा कमल गौतम का नामांकन नहीं हो सका, भाजपा पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप
सपा प्रत्याशी आशा कमल गौतम

समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी आशा कमल गौतम नामांकन नहीं कर सकीं। इसपर उन्होने आरोप लगाया गया कि सत्ता के बल पर पुलिस की मदद से पार्टी सदस्यों को झाँसी आने के पहले रोक लिया गया। प्रस्तावक व अनुमोदक के झाँसी न पहुँचने के कारण सपा प्रत्याशी आशा का नामांकन ही नहीं हो सका। सपा नेता व गरौठा के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव ने कहा कि इस मामले को लेकर वह न्यायालय जाएंगे।

यह भी पढ़ें - गौरी गैंग की धरपकड़ को चित्रकूट पुलिस छह टीमें जंगलों में कर रही हैं कॉम्बिंग

आज अध्यक्ष पद के नामांकन के पहले हेमन्त सेठ के झाँसी पीताम्बरा एनक्लेव स्थित आवास पर बड़ी संख्या में पुलिस पहुँच गयी और हेमन्त सेठ के बारे में पूछताछ की। परिवार के लोगों ने बताया कि वह घर पर नहीं हैं। इसके बाद भी कालोनी के गेट व अंदर पुलिस का सादा वर्दी में पहरा लगा हुआ है। बताया गया है कि हेमन्त सेठ को सपा प्रत्याशी का प्रस्तावक बनाया गया है।

हेमन्त सेठ ने आरोप लगाया कि भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। इसी प्रकार अन्य जिला पंचायत सदस्यों को भी पुलिस द्वारा रोके जाने के आरोप पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव ने लगाए हैं। दीपनारायण सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में ऐसे चुनाव होगा, यह सोचा नहीं था।

भाजपा की गुंडागर्दी जनता देख रही है, इसका जवाब 2022 में जनता देगी। भाजपा की हार इस चुनाव में तय थी, इसीलिए भाजपा ने सत्ता का खुलेआम दुरुपयोग किया। इस मौके पर पूर्व एमएलसी श्यामसुंदर सिंह, एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन, जिलाध्यक्ष महेश कश्यप , राकेश पाल सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें - चित्रकूट के रगौली गांव में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1