निकाय चुनावः आया राम गया राम को टिकट वितरण में तरजीह नहीं दी जाएगी

नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला भाजपा कार्यालय के सभागार में जनपद की दो नगरपालिका तथा...

निकाय चुनावः आया राम गया राम को टिकट वितरण में तरजीह नहीं दी जाएगी

नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला भाजपा कार्यालय के सभागार में जनपद की दो नगरपालिका तथा 6 नगर पंचायतों के अपेक्षित पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक कर संगठन द्वारा अब तक की गई प्रमुख तैयारियों को आंकते हुए आगे की कार्य योजना बनाई गई।

यह भी पढ़ें - उप्र डिफेंस कॉरिडोर : भारत डायनामिक्स मिसाइल व डेल्टा सेना की बंदूकों के लिए कारतूस बनाएगी

जनपद की दो नगरपालिका तथा 6 नगरपालिकाओं के चुनाव प्रभारी, चुनाव संयोजक, मतदाता सूची प्रबंधन संयोजक, बूथ प्रबंधन संयोजक, जिला पदाधिकारियों, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्षों के लिए बुलाई गई इस बैठक में नगर निकाय चुनाव के जिला संयोजक अखिलेशनाथ दीक्षित ने विषय वस्तु प्रस्तुत करते हुए पदाधिकारियों का पक्ष लिया। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित नगर निकाय चुनाव के क्षेत्रीय संयोजक जगदीशचंद्र राजपूत ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा लगातार कार्य करने में विश्वास रखती है।

यह भी पढ़ें - बुंदेलखंड के किसानों के लिए अब केले की खेती हुई आसान

भाजपा का कार्यकर्ता निरंतर प्रत्येक चुनाव में परिश्रम की पराकाष्ठा को पार करते हुए कार्यकर्ता रहता है। कार्यकर्ता कभी भूतपूर्व नहीं होता जबकि पदाधिकारी पूर्व हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव को जीतने के लिए पार्टी पूरे मनोयोग से लगी है। हमें प्रत्येक नगर निकाय में, प्रत्येक वार्ड में कमल खिलाना है। भाजपा कार्यकर्ता प्रधान पार्टी है। कार्यकर्ता को प्रमुखता देते हुए सकारात्मक सोच के साथ अपने कार्यकर्ता को ही टिकट दिया जाएगा। आया राम गया राम को टिकट वितरण में तरजीह नहीं दी जाएगी।

यह भी पढ़ें - कृषि स्नातक एवं परास्नातक छात्रों में कृषि उद्यमी बनने मे धन अब बाधा नही बनेगी

बैठक को वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक त्रिपाठी जीतू, क्षेत्रीय किसान मोर्चा अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला, बुंदेलखंड विकास बोर्ड के अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। भाजपा जिला संयोजक संजय सिंह ने नगर निकाय चुनाव जीतने के आवाहन के साथ सभी का आभार व्यक्त किया। जबकि संचालन जिला महामंत्री विवेकानंद गुप्ता द्वारा किया गया।

बैठक के दौरान भाजपा कार्यकर्ता शिव मोहन सिंह पटेल के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल, नगर निकाय चुनाव के जिला सह प्रभारी सुनील खरे, उत्तम सक्सेना, संजीव निगम नीलू, प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0