तेज हवाओं के साथ मानसून ने दी दस्तक उत्तर प्रदेश में हुई झमाझम बारिश

बंगाल की खाड़ी से चल रही नम हवाओं के चलने से आखिरकार कानपुर में मानसून ने दस्तक दे ही दी। करीब 10 दिन देरी से चल रहे मानसून..

Jun 29, 2022 - 05:45
Jun 29, 2022 - 05:48
 0  1
तेज हवाओं के साथ मानसून ने दी दस्तक उत्तर प्रदेश में हुई झमाझम बारिश
  • उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली काफी हद तक राहत

बंगाल की खाड़ी से चल रही नम हवाओं के चलने से आखिरकार कानपुर बुन्देलखण्ड छेत्र में मानसून ने दस्तक दे ही दी। करीब 10 दिन देरी से चल रहे मानसून के आने से हल्की बारिश हुई और तेज हवाएं चली। इससे लोगों को काफी हद तक उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकी। चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ एस एन पाण्डेय ने बताते हैं कि पूर्वानुमान था कि बुधवार तक मानसून कानपुर मंडल सहित आसपास के जनपदों को कवर लेगा।

यह भी पढ़ें - बाढ़ से बचाव की सारी तैयारी 30 जून तक पूरी की जाए : मुख्यमंत्री योगी

पूर्वानुमान काफी हद तक सही साबित हुआ और सुबह से ही हल्की बारिश शुरु हो गई। हालांकि बारिश अधिक नहीं हुई है लेकिन तेज हवाओं के चलने उमस भरी गर्मी से लोगों को काफी हद तक राहत मिली है। पूर्वानुमान है कि जुलाई के पहले हफ्ते तक सामान्य बारिश होती रहेगी जिससे कृषि के कार्य किसान भाई कर सकते हैं।

बताया कि इस बार समुद्री गतिविधियां कमजोर होने से करीब 10 दिन मानसून देरी से चल रहा है। अब बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर का क्षेत्र बना हुआ है जिससे मानसून उत्तर प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा है। संभावना है कि यह बारिश जल्द ही पूरे उत्तर प्रदेश को कवर लेगी। इस दौरान आसमान में काले बादल छाएं रहेंगे और स्थानीय स्तर पर गरज चमक भी बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें - यात्रीगण ध्यान दें : जगन्नाथ यात्रा में रेलवे 205 स्‍पेशल ट्रेनें चलायेगा, जानें शेड्यूल व टाइमिंग

यह भी पढ़ें - झांसी-मानिकपुर के बीच 310 किलोमीटर रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण में मिट्टी बनी गले की फांस

हि.स

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 2