बांदा में युवा मंडल विकास अभियान को मिली गति, ग्राम पंचायतों में युवा व महिला मंडलों का गठन
मेरा युवा भारत के तत्वावधान में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित युवा मंडल विकास अभियान 2026-27 के अंतर्गत बांदा जिले के विभिन्न...
'मेरा युवा भारत' अभियान के तहत केंद्र सरकार की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने की पहल, युवाओं और महिलाओं को किया जाएगा प्रशिक्षित
बांदा। मेरा युवा भारत के तत्वावधान में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित युवा मंडल विकास अभियान 2026-27 के अंतर्गत बांदा जिले के विभिन्न विकासखंडों में युवा एवं महिला मंडलों का गठन किया गया। यह अभियान जिला युवा अधिकारी सुशील करोलिया के निर्देशन में आयोजित किया गया।
अभियान के तहत विकासखंड बड़ोखर खुर्द, नरैनी, बबेरू, तिंदवारी, जसपुरा और बिसंडा की ग्राम पंचायतों बड़ोखर, डिगवाही, बिसंडी खुर्द, गांछा, तिंदवारा, बजरंग पुरवा, मुकेरा, सिमौनी, परसौरा, जैसेसीपुर, मुंगुस, महोखर और जौहरपुर सहित कई गांवों में युवा मंडल एवं महिला मंडलों का गठन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि युवा मंडलों के गठन का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों, क्विज, भाषण प्रतियोगिता एवं विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों को ग्राम पंचायत स्तर तक पहुंचाना तथा युवाओं और महिलाओं को इनसे जोड़ना है।
इस अभियान को सफल बनाने में माय भारत की स्वयंसेविकाओं प्रियंका अवस्थी, स्नेहा नामदेव, प्रीति दीक्षित और प्रियांशी यादव तथा स्वयंसेवकों हर्ष नामदेव, रोहित सिंह, अंकित तिवारी, वीरेन्द्र कुमार, सुभाष त्रिपाठी और दिव्यांश निगम ने सक्रिय भूमिका निभाई। स्वयंसेवकों ने बताया कि समय-समय पर युवाओं एवं महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें प्रशिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान नवगठित युवा एवं महिला मंडलों के अध्यक्ष, सचिव और सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई। इसमें ग्राम प्रधान, वरिष्ठ नागरिक, युवा एवं महिला मंडलों के सदस्य भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर मेरा युवा भारत, बांदा के ऑफिस असिस्टेंट रवि अवस्थी एवं पूर्व स्वयंसेवक धनीराम ने सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
