चित्रकूट में मंदाकिनी उफानाई, रामघाट पर हाईअलर्ट
लगातार हो रही भारी बारिश के कारण मंदाकिनी नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। नदी के उफान को देखते हुए जिला प्रशासन...
चित्रकूट। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण मंदाकिनी नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। नदी के उफान को देखते हुए जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है।
प्रशासन ने रामघाट और मंदाकिनी नदी की ओर जाने वाले सभी मार्गों पर पुलिस बल तैनात कर दिया है। किसी को भी नदी की तरफ जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर नदी के किनारे बसे सभी घरों को खाली करा लिया गया है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। रामघाट पर स्थित सभी दुकानों को भी हटा दिया गया है। दुकानदारों को अपना सामान सुरक्षित जगह ले जाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने नावों के संचालन पर भी पूरी तरह से रोक लगा दी है। डीएम पुलकित गर्ग ने बताया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर तैनात हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और नदी के करीब न जाएं। बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सक्रिय कर दिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
