मप्रः आयुध निर्माणी को स्वीडन से फिर मिला 40 हजार एंटी एयरक्राफ्ट बम का ऑर्डर

भारतीय सेना के लिए आयुध सामग्री का निर्माण करने वाली मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित आयुध निर्माणी...

Oct 10, 2023 - 02:33
Oct 10, 2023 - 02:43
 0  1
मप्रः आयुध निर्माणी को स्वीडन से फिर मिला 40 हजार एंटी एयरक्राफ्ट बम का ऑर्डर

जबलपुर। भारतीय सेना के लिए आयुध सामग्री का निर्माण करने वाली मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित आयुध निर्माणी (आर्डिनेंस फैक्टरी) खमरिया में स्वदेशी तकनीक से उत्पादित आयुध सामग्री की मांग बढ़ने लगी है। इसी क्रम में आयुध निर्माणी को रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। निर्माणी को विदेश से एल-70 के 40 हजार कार्टेज केस बनाने का आर्डर प्राप्त हुआ है।

यह भी पढ़े : मुख्तार से खाली करायी गयी जमीन पर बनाये जाएंगे सस्ते मकान

यह जानकारी सोमवार को आयुध निर्माणी खमरिया के महाप्रबंधक एमएन हालदार ने दी। उन्होंने बताया कि स्वीडन से 40 एमएम एल-70 तोप के 40 हजार कार्टेज केस (बम) आपूर्ति करने का आर्डर मिला है। ये कार्टेज केस एंटी एयरक्राफ्ट और अत्यंत विध्वंसक हैं। हमें विश्वास है कि तय समय से पूर्व आपूर्ति की जा सकेगी।

यह भी पढ़े : मप्र में फिर बनने जा रही है भाजपा की सरकार: शिवराज

उन्होंने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में भी 40 एमएम एल-70 तोप के 44 हजार कार्टेज केस की आपूर्ति स्वीडन के लिए की गई थी। इसकी समय पर आपूर्ति से निर्माणी की साख मजबूत हुई है। ताजा आर्डर की आपूर्ति मौजूदा वित्तीय वर्ष के अंत तक करनी है। इसके लिए जितनी मात्रा में कच्चे माल की आवश्यकता है, उतनी की व्यवस्था निर्माणी ने कर रखी है। नए आर्डर को लेकर फैक्ट्री में निर्माण कार्य ने जोर पकड़ लिया है। उन्होंने दावा किया है कि निर्माणी प्रबंधन आपूर्ति समय से पहले भी कर सकता है।

यह भी पढ़े : मध्यप्रदेश : 17 नवम्बर को 64 हजार 523 मतदान केंद्रों पर होगा मतदान

उन्होंने बताया कि आयुध निर्माणी खमरिया का यह उत्पादन न केवल डीआरडीओ से प्रमाणित है, बल्कि पूरी तरह से मेक इन इंडिया की मिसाल है। स्वीडन की जिस कंपनी के लिए कार्टेज केस भेजे जा रहे हैं, उसने दो विदेशी कंपनियों के उत्पादों को पहले खारिज कर चुकी है।

हिन्दुस्थान समाचार

यह भी पढ़े : पांच राज्यों का विधानसभा चुनाव कार्यक्रम घोषित

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0