सहकारिता के सच्चे पुरोधा थे कल्याण सिंह, दिया जाए भारत रत्न सम्मान

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अनुषांगिक संगठन सहकार भारती ने राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री..

Aug 25, 2021 - 01:44
Aug 25, 2021 - 01:48
 0  3
सहकारिता के सच्चे पुरोधा थे कल्याण सिंह, दिया जाए भारत रत्न सम्मान
सहकारिता के सच्चे पुरोधा थे कल्याण सिंह..

लखनऊ, 

  • पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर सहकार भारती ने जताया शोक

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अनुषांगिक संगठन सहकार भारती ने राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक जताया है। दारुल शफा स्थित सहकार भारती उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यालय पर स्वर्गीय कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी गयी।

यह भी पढ़ें - राम की तपोभूमि की गरिमा बढाने को कल्याण सिंह ने चित्रकूट के नाम से बनाया था जिला व मंडल

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रमा शंकर जायसवाल व महामंत्री डॉ. प्रवीण सिंह जादौन ने कहा कि 'बाबूजी' के नाम से प्रसिद्ध रहे कल्याण सिंह सहकारिता के सच्चे पुरोधा थे। उन्होंने सहकारिता को बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किये। उन्होंने स्वर्गीय कल्याण सिंह को 'भारत रत्न' सम्मान दिये जाने की मांग की।

क्षेत्रीय संगठन मंत्री यूपी-उत्तराखण्ड लक्ष्मण पात्र, प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र पाण्डेय, सुमन शुक्ला, देवेंद्र स्वरूप वर्मा व आर.पी. सिंह बघेल, संगठन प्रमुख राजदत्त पांडेय, सह संगठन प्रमुख गजेंद्र अवस्थी व शिवेंद्र प्रताप सिंह, प्रचार प्रमुख सचिन शुक्ला, मंत्री नीलम प्रजापति, उपभोक्ता प्रकोष्ठ प्रमुख नरेंद्र उपाध्याय, एसएचजी प्रकोष्ठ प्रमुख शैलजा शुक्ला, सहकारी आवास प्रकोष्ठ प्रमुख ओमपाल शास्त्री ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़ें - बुंदेलों की बदहाली दूर कर खुशहाली के साथ कई बड़े बदलाव लायेगा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे

हि.स

What's Your Reaction?

Like Like 3
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1