संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, दामाद पर आराेप
रामपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मृत्यु हो गई है। पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या...

जालाैन। रामपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मृत्यु हो गई है। पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की बात कही जा रही है।
रामपुरा थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि इलाके ऊमरी के वार्ड नंबर 8 निवासी अजय कुमार की तीन साल पूर्व 6 मई 2022 को मनोरमा पुत्री किशन स्वरूप निवासी ग्राम भगवानपुरा (मीगनी) थाना माधौगढ़ से शादी हुई थी। दाेनाें के 13 माह का बेटा यश है। आज विवाहिता मनोरमा की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। मृतका के पति अजय ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात बताई है।
वहीं इस सूचना आए मृतक महिला के पिता किशन स्वरूप व अन्य परिजनाें ने बताया कि जब वाे दामाद के घर पहुंचे तब बेटी का शव चारपाई पर पड़ा था। ससुर ने दामाद काे शराब का लती बताया है और पूर्व में बेटी काे प्रताड़ित करने में कई बार सामाजिक स्तर पर पंचायतें किए जाने की जानकारी
दी है। शव का कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में आराेपाें की जांच करते हुए कार्रवाई की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार
What's Your Reaction?






