जालौन : वर्ष 2023 में माफियाओं की 29.53 करोड़ की अवैध संपत्ति को किया जब्त

जालौन में माफियाओं के द्वारा अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्ति को जिला प्रशासन ने कार्यवाही कर जब्त कर लिया है...

Dec 25, 2023 - 03:08
Dec 25, 2023 - 03:17
 0  2
जालौन : वर्ष 2023 में माफियाओं की 29.53 करोड़ की अवैध संपत्ति को किया जब्त
डॉ. ईरज, पुलिस अधीक्षक, जालौन, उत्तर प्रदेश

जालौन। जालौन में माफियाओं के द्वारा अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्ति को जिला प्रशासन ने कार्यवाही कर जब्त कर लिया है। वहीं, अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर की धारा 14 (1) के तहत जब्तीकरण की कार्यवाही भी की है।

यह भी पढ़े : सुहागरात में पति ने पूरी रात बातचीत में गुजार दी, पत्नी ने पति को बताया नामर्द, मेडिकल में नॉर्मल निकला

बता दें कि, जालौन जिले वर्ष 2023 में 25 मुकदमें दर्ज किए गए जिनसे 29 करोड़ 53 लाख की धनराशि के जब्तीकरण की कार्यवाही की गई है।

यह भी पढ़े : उत्तर प्रदेश में किसी गरीब की खुले आसमान में नहीं बीतेगी रात

पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने बताया कि सरकार की मंशानुसार माफियाओं पर लगातार शिकंजा कसने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके चलते जनवरी 2023 से दिसंबर माह के दौरान सबसे ज्यादा 25 गैंगस्टर के मुकदमें पंजीकृत किए गए है और 258 लोगों पर कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़े : उज्जैन : महाकाल मंदिर में 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक ऑनलाइन बुकिंग बन्द

वर्ष 2022 में आठ और 2021 में दो लोगों पर कार्यवाही की गई हैं। इन अपराधियों के पास से अवैध तरीके से अर्जित की गई तकरीबन 35 करोड़ की संपत्ति को जब्तीकरण करने का काम किया गया है। यह माफिया लूट, डकैती, रंगदारी, अवैध खनन से जुड़े हुए कामों में लिप्त पाए गए थे। जिसके बाद इनके विरुद्ध कार्रवाई की गई हैं।

हिन्दुस्थान समाचार

यह भी पढ़े : जालौन में ऑपरेशन पाताल के तहत अब तक 65 इनामी बदमाश पहुंचे जेल

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0