जय बजरंग सेना ने आयोजन को लेकर बनाई रूपरेखा

अयोध्या मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दौरान चित्रकूट में भव्य आयोजन में शोभायात्रा और रामलला की मूर्ति के साथ...

Jan 20, 2024 - 02:27
Jan 20, 2024 - 02:30
 0  4
जय बजरंग सेना ने आयोजन को लेकर बनाई रूपरेखा

धनुष चौराहा से निकलेगी रामलला की भव्य शोभायात्रा

चित्रकूट। अयोध्या मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दौरान चित्रकूट में भव्य आयोजन में शोभायात्रा और रामलला की मूर्ति के साथ भ्रमण कर गुप्त गोदावरी में समापन होगा।

यह भी पढ़े : 135 गाइड देश-दुनिया के श्रद्धालुओं को घूमाएंगे अयोध्या, 14 भाषाओं का है ज्ञान

शुक्रवार को मुख्यालय के कामदगिरि होटल में भगवान कामदनाथ के महंत मदन गोपाल दास महाराज के आतिथ्य में जय बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन उपाध्याय व राष्ट्रीय प्रभारी अर्चना उपाध्याय ने पत्रकारों से रूबरू होकर बताया कि अयोध्या में रामलला के प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन भव्यता के साथ हो रहा है। भगवान श्रीराम की तपोस्थली में इस दिन भव्य आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए सभी को आमंत्रण पत्र भेजा है। उन्होंने बताया कि धनुष चौराहे से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। विभिन्न झांकियां आकर्षण का केन्द्र होंगें। मंगलगान, आतिशबाजी, दीपोत्सव, पूजा अर्चना, श्रीराम नाम संकीर्तन आदि कार्यक्रम साथ में होंगें। यात्रा बेड़ीपुलिया में पहुंचेगी। यहां कार्यक्रम के बाद रामघाट में भगवान श्रीराम के संकीर्तन के साथ मत्यगयेन्द्रनाथ मंदिर में पूजा अर्चना होगी। यहां से कामदनाथ प्रमुख द्वार में आरती, कीर्तन के बाद यात्रा विभिन्न मठ मंदिरो से होते हुए गुप्त मोदावरी में वृहद दीपोत्सव कार्यक्रम किया जाएगा। इस मौके पर मीडिया प्रभारी अर्चन द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : श्रीराम के जयकारों से गूंज उठी तुलसी नगरी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0