हमीरपुर में भारत बंद बेअसर, व्यापारिक दुकानें खुली

जनपद में यहां भारत बंद का कोई असर नहीं दिख रहा है। सुबह से बाजार गुलजार हो गया, वहीं हाइवे में भारी वाहन दौड़ते रहे। रोडवेज की बसें भी हर रूट पर चल रही..

हमीरपुर में भारत बंद बेअसर, व्यापारिक दुकानें खुली

  • हाइवे में दौड़े भारी वाहन, रोडवेज बसें भी भर रही फर्राटा
जनपद में यहां भारत बंद का कोई असर नहीं दिख रहा है। सुबह से बाजार गुलजार हो गया, वहीं हाइवे में भारी वाहन दौड़ते रहे। रोडवेज की बसें भी हर रूट पर चल रही है। सार्वजनिक स्थानों और सब्जी मंडी में भी चहलपहल देखी जा रही है। हालांकि प्रशासन ने बंद को देखते हुये सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये है।
किसानों के समर्थन में मंगलवार को समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और अन्य दलों ने भारत बंद का करने का फैसला किया है। लेकिन यहां सुबह से ही कोई राजनैतिक दल किसानों के समर्थन में अभी तक सड़क पर नहीं आया है।
सुबह से ही हमीरपुर मुख्यालय में सड़कों पर चहलपहल देखी जा रही है। रानी लक्ष्मीबाई तिराहे के पास सभी दुकानें रोज की तरह खुल गयी। हाइवे में भी ट्रकों की आवाजाही पर कोई असर नहीं पड़ा। बस स्टैण्ड से रोडवेज की बसें सवारियां लेकर कानपुर, राठ, और महोबा की ओर निकली।
जबकि डग्गामार वाहन भी सवारियों को ले जाते देखे गये। यहां बाजार में व्यापारिक दुकानें खुल गयी है। सब्जी मंडी में भी तमाम किसान सब्जी लेकर बेचने आये है। सब्जी मंडी में खरीददारों की भी भीड़ उमड़ी है। जिले के मौदहा, कुरारा, सुमेरपुर और मुस्करा क्षेत्र में भी भारत बंद का बेअसर देखा जा रहा है। क्षेत्र के आसपास के तमाम गांवों के किसान भी अनाज और मूंगफली बेचने यहां सब्जी मंडी आये है। कुल मिलाकर देखा जाये तो हमीरपुर में भारत बंद का आन्दोलन हवा हवाई साबित हो रहा है।
  • सार्वजनिक स्थान और बाजार भी गुलजार, सब्जी मंडी भी खुली
अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में भारत बंद पूरी तरह से बेअसर है। हर जगह दुकानें खुली है। बाजार में भी रौनक है। फिर भी सुरक्षा के मद्देनजर कड़े इंतजाम किये गये है। उन्होंने बताया कि मौदहा और राठ में एक-एक प्लाटून पीएसी लगायी गयी है। सभी सीओ और थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर रहे है।
पीआरवी की गाडिय़ां भी मूमेंट पर है। सदर कोतवाली में सुरक्षा के बड़े प्रबंध किये गये है। रिजर्व में भी जवानों की ड्यूटी लगायी गयी हैै। भारत बंद को देखते हुये मजिस्ट्रेटों की भी ड्यूटी लगायी गयी है।
हिन्दुस्थान  समाचार

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0