दिल्ली की कोर्ट में वकील की ड्रेस पहने हमलावरों ने चलाई गोली, बदमाश व दो हमलावर ढेर

दिल्ली के रोहिणी जिले के रोहिणी कोर्ट में एक बार फिर गैंगवार की वारदात हो गई। शुक्रवार दोपहर कुख्यात बदमाश जितेंद्र उर्फ गोगी को कोर्ट..

Sep 24, 2021 - 05:58
Sep 24, 2021 - 06:07
 0  1
दिल्ली की कोर्ट में वकील की ड्रेस पहने हमलावरों ने चलाई गोली, बदमाश व दो हमलावर ढेर
दिल्ली कोर्ट में चलाई गोली..

दिल्ली के रोहिणी जिले के रोहिणी कोर्ट में एक बार फिर गैंगवार की वारदात हो गई। शुक्रवार दोपहर कुख्यात बदमाश जितेंद्र उर्फ गोगी को कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था। इस पेशी के दौरान वकील की ड्रेस पहने हुए दो लोगों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। जवाबी कार्रवाई में स्पेशल सेल की तरफ से भी गोलियां चलाई गईं, जिसमें दोनों हमलावरों और गैंगस्टर गोगी समेत कुल तीन लोगों की मौत हो गई।

दिल्ली कोर्ट में चलाई गोली..

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जितेंद्र को वर्ष 2020 में गिरफ्तार किया था। काउंटर  इंटेलिजेंस टीम ने उसे गुरुग्राम से तीन अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के समय उस पर दिल्ली पुलिस की तरफ से आठ लाख रुपये का इनाम घोषित था।वह हत्या, अपहरण, पुलिस पर हमला आदि वारदातों में शामिल रहा था। गिरफ्तारी के बाद से उसे जेल में रखा गया था। 

यह भी पढ़ें - धर्मांतरण मामला : एटीएस ने जारी किया हेल्पलाइन नम्बर, आरोपितों के बारे में दे सकते हैं जानकारी

शुक्रवार को तीसरी बटालियन की पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस की टीम उसे रोहिणी अदालत में पेश करने के लिए लाई थी। इसी दौरान वहां पर वकील की ड्रेस पहने हुए दो शख्स आए और उन्होंने गोगी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

दिल्ली कोर्ट में चलाई गोली..

उसे बचाने के लिए काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने भी हमलावरों पर गोली चलाई जिसमें दोनों हमलावरों की मौत हो गई। रोहिणी कोर्ट में इन दोनों हमलावरों ने वकील की ड्रेस पहन कर प्रवेश किया था ताकि उन्हें कोई ना रोके। इस घटना में मारे गए दोनों बदमाशों की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है।

दिल्ली कोर्ट में चलाई गोली..

घटना में घायल हुए जितेंद्र उर्फ गोगी की मौके पर ही मौत हो गई। दिल्ली पुलिस का कहना है इस पूरी घटना में कुल तीन लोगों की मौत हुई है। पूरे मामले को लेकर छानबीन चल रही है।  मारे गए जितेंद्र गोगी और अलीपुर के ताजपुरिया निवासी सुनील उर्फ टिल्लू के बीच करीब एक दशक से गैंगवार चल रही है।इस गैंगवार में अब तक 20 से ज्यादा हत्याओं को अंजाम दिया जा चुका है।

यह भी पढ़ें - उप्र के बुंदेलखंड सहित कानपुर मंडल में अगले दो दिनों तक सक्रिय रहेगा मानसून

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1