महिला के मायके से भैंस नहीं आने पर पति ने दिया तीन तलाक

थाना मझोला क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि पति ने उस पर..

Feb 28, 2022 - 05:10
Feb 28, 2022 - 05:54
 0  1
महिला के मायके से भैंस नहीं आने पर पति ने दिया तीन तलाक
फाइल फोटो

मुरादाबाद,

थाना मझोला क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि पति ने उस पर दबाव बनाया था कि वह अपने मायके से भैंस लेकर आए। महिला के मायके से भैंस नहीं आने पर पति ने तीन तलाक दे दिया। रविवार को पीड़ित महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपित पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें - 4 साल पहले प्यार हुआ फिर हुई शादी और अब...

महिला ने बताया कि सात साल पहले उसका निकाह अमरोहा के जोया की मढै़या निवासी युवक के साथ हुआ था। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया था। इसके बाद से महिला अपने मायके में रह रही थी।

पीड़ित ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की। इसके बाद पति महिला को अपने घर ले गया। आरोप है कि एक जनवरी को पति ने महिला पर दबाव बनाया है कि वह अपने मायके से भैंस लेकर आए। महिला ने विरोध किया तो आरोपित पति ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया गया और पति ने तीन तलाक दे दिया। एसएसपी बब्लू कुमार ने मझोला थाना प्रभारी केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें - बाँदा : झारखंड से आकर मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार, 23 एंड्राइड फोन बरामद

यह भी पढ़ें - बाँदा : दुर्लभ प्रजाति के काले हिरण का शिकार कर रहे चार शिकारियों को पुलिस ने दबोचा

हि.स

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 2