30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आगमन के बाद भी रिकॉर्ड समय में चमकी धर्मनगरी चित्रकूट, रामघाट और परिक्रमा मार्ग हुए साफ
धर्मनगरी चित्रकूट में ऐतिहासिक दीपावली मेले के सफल समापन के बाद जिला प्रशासन और नगर पालिका परिषद ने स्वच्छता अभियान को गति दे दी है...
दीपावली मेले के बाद प्रशासन ने तेज किया स्वच्छता अभियान, जीरो-वेस्ट मॉडल से कचरे का हुआ त्वरित निस्तारण
चित्रकूट। धर्मनगरी चित्रकूट में ऐतिहासिक दीपावली मेले के सफल समापन के बाद जिला प्रशासन और नगर पालिका परिषद ने स्वच्छता अभियान को गति दे दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वच्छता संबंधी निर्देशों के तहत 'स्वच्छ चित्रकूट, सुंदर चित्रकूट' के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए मेला क्षेत्र में व्यापक सफाई अभियान चलाया जा रहा है। दीपावली मेले में 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आगमन के बावजूद प्रशासन की पूर्व तैयारियों और सफाई कर्मियों की मुस्तैदी के चलते धर्मनगरी की सफाई व्यवस्था को रिकॉर्ड समय में व्यवस्थित किया जा रहा है।
रामघाट और कामदगिरि परिक्रमा मार्ग की विशेष सफाई
दीपावली अमावस्या के मुख्य स्नान एवं दीपदान के बाद रामघाट और कामदगिरि परिक्रमा मार्ग सहित विभिन्न मेला क्षेत्रों में बड़ी मात्रा में कचरा एकत्रित होने की संभावना थी। हालांकि, प्रशासन की तैयारियों के चलते मेला समाप्त होते ही नगर पालिका परिषद की सफाई टीमों ने मोर्चा संभाल लिया। विशेष अभियान चलाकर रामघाट और कामदगिरि परिक्रमा मार्ग को लगभग पूरी तरह साफ कर दिया गया। इससे स्थानीय नागरिकों के साथ बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को भी स्वच्छ वातावरण मिल रहा है।
मंदाकिनी की निर्मलता के लिए दिन-रात सफाई अभियान
मां मंदाकिनी नदी की स्वच्छता, निर्मलता और अविरलता बनाए रखने के लिए विशेष कार्ययोजना के तहत सफाई अभियान चलाया जा रहा है। सफाई कर्मियों द्वारा दिन-रात घाटों की सफाई करते हुए फूल-मालाओं, प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट पदार्थों को हटाकर उनका त्वरित निस्तारण किया जा रहा है।
जीरो-वेस्ट मॉडल से मिली सफाई अभियान को गति
इस वर्ष दीपावली मेले में प्रशासन द्वारा अपनाया गया जीरो-वेस्ट प्रबंधन मॉडल भी प्रभावी साबित हुआ। मेला क्षेत्र में जगह-जगह डस्टबिन रखवाने, कचरे का पृथक्करण करने और नियमित रूप से उसका उठान कराने की व्यवस्था की गई थी। इसी व्यवस्था का परिणाम है कि लाखों श्रद्धालुओं के आगमन के बावजूद सफाई अभियान को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
जिला प्रशासन और नगर पालिका परिषद की टीमें धर्मनगरी को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए लगातार जुटी हुई हैं। प्रशासन का उद्देश्य धार्मिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र चित्रकूट की स्वच्छता बनाए रखने के साथ श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
