हिमानी केबीसी-13 की पहली करोड़पति, अब सात करोड़ जीतने को लेकर सस्पेंस

कौन बनेगा करोड़पति शो में आगरा के राजपुर चुंगी निवासी हिमानी बुंदेला हॉट सीट पर अमिताभ बच्चन के सामने बैठे नजर...

हिमानी केबीसी-13 की पहली करोड़पति, अब सात करोड़ जीतने को लेकर सस्पेंस
बुन्देलखण्ड की बेटी हिमानी केबीसी की हॉट सीट पर सात करोड़ प्रश्न पहुंची

अब से चंद घंटे बाद रात 9 बजे कौन बनेगा करोड़पति शो में आगरा के राजपुर चुंगी निवासी हिमानी बुंदेला हॉट सीट पर अमिताभ बच्चन के सामने बैठे नजर आएंगी। अमिताभ बच्चन उनसे सवाल पूछेंगे और उनके हर सवाल का जवाब हिमानी देंगी। हिमानी केबीसी-13 की पहली करोड़पति हैं। सात करोड़ के सवाल के जवाब को लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिमानी को बधाई दी है। कहा, हिमानी की ये उपलब्धि प्रदेश के युवाओं को प्रेरित करेगी।

यह भी पढ़ें - बुन्देलखण्ड की एक और बेटी केबीसी की हॉट सीट पर बैठी और जीतने में हुई कामयाब 

सोनी टीवी पर सोमवार रात नौ बजे केबीसी का प्रसारण होगा। इसमें हिमानी हॉट सीट पर पहुचेंगी। इसके बाद वो एक के बाद एक 15 सवालों का सही जवाब देकर एक करोड़ रुपए जीतेंगी। सोनी टीवी ने प्रोमो के जरिए हिमानी के एक करोड़ रुपए जीतने के पुष्टि पहले ही कर दी है। हिमानी के एक करोड़ रुपए जीतने के बाद वो अपने स्कूल और ताजनगरी में एक सेलिब्रेटी बन गई हैं। लोग उनके साथ सेल्फी ले रहे हैं। उनके घर पर बधाई देने वाला का तांता लगा हुआ है।

हिमानी के पिता विजय बुंदेला ने बताया कि वो शो के दौरान मौजूद रहे थे। मगर, अब सोमवार को पूरे परिवार के साथ बैठकर टीवी पर शो देखेंगे। सभी लोग शो के प्रसारण को लेकर काफी उत्साहित हैं।

हिमानी ने केबीसी में एक करोड़ जीतकर सबके सामने अपने ज्ञान और हौसले की मिसाल पेश की है। हिमानी ने अपनी जिंदगी में ऐसा दौर देखा है, जिसका सामना करना आसान नहीं था। हिमानी ने बताया कि जब 15 साल की थीं तो एक सड़क दुर्घटना में उनकी दोनों आंखों की रोशनी चली गई। ये वो समय था जब किसी के समझ नहीं आ रहा था कि अब आगे क्या होगा।

यह भी पढ़ें - बुन्देलखण्ड की बेटी हिमानी केबीसी की हॉट सीट पर पहुंची

कैसे अपने सपनों को पूरा कर पाऊंगी। मगर, मैंने इस सच को स्वीकार और अपने सपनों को हकीकत में बदलने के लिए आगे बढ़ना शुरू किया। आंखों की रोशनी जाने के बाद भी पढ़ाई जारी रखी। डॉ. शकुंतला यूनिवर्सिटी से बीएड किया और इसी दौरान उनका चयन आगरा के केंद्रीय विद्यालय में हो गया।

यह भी पढ़ें - बुंदेलों की बदहाली दूर कर खुशहाली के साथ कई बड़े बदलाव लायेगा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे

यह भी पढ़ें - डिफेंस कॉरिडोर : लखनऊ में बनेगी ब्रह्मोस मिसाइल, राज्य सरकार उपलब्ध कराएगी जमीन

himani kbc 13 contestant

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0