कुरारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आधार कार्ड मांगने पर भड़का युवक, सीएचसी में की तोड़फोड़, प्रभारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट
स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में इलाज कराने आए एक युवक ने आधार कार्ड मांगने पर हंगामा करते हुए ओपीडी काउंटर में तोड़फोड़ कर दी...
कुरारा/हमीरपुर। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में इलाज कराने आए एक युवक ने आधार कार्ड मांगने पर हंगामा करते हुए ओपीडी काउंटर में तोड़फोड़ कर दी। घटना से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी और भय का माहौल बन गया। सीएचसी अधीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीएचसी प्रभारी डॉ. सुनील कुमार जायसवाल द्वारा थाने में दी गई तहरीर के अनुसार कस्बे के वार्ड नंबर-5 निवासी नन्हे राजा पुत्र दयालु बुधवार सुबह करीब 10:15 बजे इलाज कराने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। ऑनलाइन पर्चा बनाने के लिए ओपीडी काउंटर पर उनसे आधार कार्ड मांगा गया। आरोप है कि इसी बात पर युवक नाराज हो गया और वार्ड आया तथा कर्मचारी अमित शुक्ला के साथ अभद्र व्यवहार करने लगा।
तहरीर में बताया गया है कि युवक ने हंगामा करते हुए ओपीडी काउंटर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। अचानक हुई घटना से अस्पताल में मौजूद चिकित्सक एवं कर्मचारी घबरा गए और कुछ समय के लिए भय का माहौल बन गया।
पुलिस ने सीएचसी अधीक्षक की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और तोड़फोड़ करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रिपोर्ट : अखिलेश सिंह गौर, (कुरारा) हमीरपुर...
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
1
