सुहागरात के दिन नवविवाहित साली को ससुराल से ले भागा जीजा
जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है, यहां शादी के तीसरे दिन ही दुल्हन को उसका जीजा ससुराल से अपने...

पुलिस ने छापेमारी कर जीजा के घर से दुल्हन को बरामद किया
हमीरपुर। जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है, यहां शादी के तीसरे दिन ही दुल्हन को उसका जीजा ससुराल से अपने साथ ले गया। दूल्हे की मां ने जीजा सहित दो अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी। बुधवार को पुलिस ने दुल्हन को बरामद कर लिया है।
बिंवार क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि 17 मई को पुत्र की शादी हुई थी। 18 मई को बारात लौटी। 19 मई की रात करीब आठ बजे दुल्हन का जीजा अपने दो अज्ञात साथियों के साथ कार से आया और दुल्हन को जबरदस्ती ले गया। दूल्हे का आरोप है कि दुल्हन करीब पांच लाख रुपये के जेवरात अपने साथ ले गई है।
बिंवार थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार ने बुधवार को बताया कि मोबाइल की लोकेशन के आधार पर दुल्हन को उसके जीजा के गांव से बरामद कर लिया गया है। आरोपित की तलाश की जा रही है।
उधर दुल्हन का कहना है कि ससुराल वाले बारात में स्वागत व दहेज का ताना मार रहे थे। इस वजह से उसने फोन कर जीजा को बुलाया और उनके साथ चली गई थी।
हिन्दुस्थान समाचार
What's Your Reaction?






