चित्रकूट : डीएम-एसपी ने घायलों का जाना हाल

सड़क दुर्घटना में बोलेरो सवार 11 यात्रियों में सात लोगो की मौत हो गई...

Nov 22, 2023 - 04:05
Nov 22, 2023 - 04:08
 0  15
चित्रकूट : डीएम-एसपी ने घायलों का जाना हाल

चित्रकूट। सड़क दुर्घटना में बोलेरो सवार 11 यात्रियों में सात लोगो की मौत हो गई। डीएम अभिषेक आनंद व एसपी वृंदा शुक्ला ने घटना स्थल पर गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पहुंचकर हाल जाना।

यह भी पढ़े : चित्रकूट में बड़ा हादसा : जनरथ बस और बोलेरो में टक्कर पांच यात्रियों की मौत

उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया कि सभी घायलों का तत्परता के साथ इलाज कराया जाए। अगर कोई गंभीर मरीज है उसको तत्काल प्रयागराज रेफर कर उपचार कराए।

यह भी पढ़े : 22 जनवरी को इस मुहूर्त में विराजेगें रामलला मंदिर में, संघ परिवार ने बनाया व्यापक योजना

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0