हमीरपुर सदर सीट से बीजेपी ने दलबदलू नेता पर लगाया दांव, पूर्व मंत्री के बेटे को बनाया प्रत्याशी

बुंदेलखंड की जनपद हमीरपुर की सीट पिछले कई दिनों से सबसे हॉट सीट बनी हुई थी। जिस पर प्रत्याशी तय करने में भाजपा की बड़ी फजीहत हो रही थी..

Jan 31, 2022 - 08:28
Jan 31, 2022 - 08:30
 0  1
हमीरपुर सदर सीट से बीजेपी ने दलबदलू नेता पर लगाया दांव, पूर्व मंत्री के बेटे को बनाया प्रत्याशी
हमीरपुर सदर सीट से बीजेपी ने मनोज प्रजापति पर लगाया दांव..

बुंदेलखंड की जनपद हमीरपुर की सीट पिछले कई दिनों से सबसे हॉट सीट बनी हुई थी। जिस पर प्रत्याशी तय करने में भाजपा की बड़ी फजीहत हो रही थी। कई दिनों के मंथन के बाद आखिरकार सोमवार को मनोज प्रजापति को प्रत्याशी घोषित कर दिया गया। मनोज प्रजापति ने 3 दिन पहले ही सपा छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। भाजपा ने इनाम के तौर पर उन्हें हमीरपुर सदर सीट से प्रत्याशी घोषित कर दिया। 

यह भी पढ़ें - प्रशिक्षण से नदारद रहे 93 मतदान कार्मिकों से जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्टीकरण मांगा

मनोज प्रजापति पूर्व मंत्री शिवचू प्रजापति के पुत्र हैं और वह दो बार इसी सीट से भाजपा के प्रत्याशी को कड़ी टक्कर दे चुके हैं। 2019 में हुए उपचुनाव के दौरान इस सीट पर भाजपा के युवराज सिंह ने जीत दर्ज की थी।

भाजपा समर्थकों को आशा थी कि युवराज सिंह को भाजपा पुन:प्रत्याशी बनाकर चुनाव मैदान में उतारेगी लेकिन निषाद पार्टी के ढाबे के बाद इस सीट पर पेच फंस गया और फिर प्रत्याशी तय करने में भाजपा को तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इसी दौरान साइकिल छोड़कर मनोज प्रजापति ने भाजपा का दामन थाम लिया, जिससे इस बात से कयास लगाए जा रहे थे कि अब भाजपा मनोज प्रजापति को चुनाव मैदान में उतारेगी और यह कयास आज सच साबित हो गए।

यह भी पढ़ें - नामांकन दाखिल कर सपा विधायक बृजेश बोले-भाजपा देख रही है मुंगेरीलाल के सपने

यह भी पढ़ें - नामांकन दाखिल कर भाजपा विधायक प्रकाश ने कहा भाजपा के सामने कोई चुनौती नहीं

What's Your Reaction?

Like Like 4
Dislike Dislike 0
Love Love 3
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 2