अयोध्या में श्रीराम मन्दिर पर ध्वज दंड स्थापित

श्रीराम जन्म भूमि मंदिर के शिखर पर ध्वज दंड स्थापित किया गया। वैशाख शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि मंगलवार को सुबह...

Apr 29, 2025 - 14:16
Apr 29, 2025 - 14:17
 0  28
अयोध्या में श्रीराम मन्दिर पर ध्वज दंड स्थापित

अयोध्या। श्रीराम जन्म भूमि मंदिर के शिखर पर ध्वज दंड स्थापित किया गया। वैशाख शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि मंगलवार को सुबह आठ बजे श्री राम जन्मभूमि मन्दिर के मुख्य शिखर पर विधि विधान पूर्वक ध्वज दंड स्थापित किया गया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चम्पत राय के अनुसार ध्वज दंड 42 फुट लंबा है। इसे स्थापित करने की प्रक्रिया प्रातः साढ़े छह बजे प्रारम्भ होकर आठ बजे पूर्ण हुई। विदित हो कि शिखर कलश समेत मन्दिर की ऊंचाई 161 फुट है। अब इसमें 42 फुट का ध्वज दंड भी जुड़ गया है।

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0