डबल इंजन की सरकार के कामों से किसानों की आय हुई दुगनी : कामेश्वर

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने मुख्यालय के डाक बंगले में पत्रकारों से रूबरू होकर कहा कि डबल इंजन की सरकार...

Feb 29, 2024 - 23:18
Feb 29, 2024 - 23:20
 0  6
डबल इंजन की सरकार के कामों से किसानों की आय हुई दुगनी : कामेश्वर

चित्रकूट। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने मुख्यालय के डाक बंगले में पत्रकारों से रूबरू होकर कहा कि डबल इंजन की सरकार के कामों से किसानों की आय दुगनी हुई है। किसानों से जन संवाद कर गांव तक पहुंचने का काम हो रहा है। ग्राम परिक्रमा यात्रा के माध्यम से लोकसभा चुनाव की तैयारी की जा रही है। दावा किया कि मायावती व अखिलेश यादव के दस साल के मुख्यमंत्रित्व काल में गन्ना किसानों को 150 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ। भाजपा सरकार ने सात साल में दो लाख करोड़ से ज्यादा का भुगतान हो चुका है। पत्रकारों ने सवाल किया कि धान खरीद 50 प्रतिशत भी नहीं हो पाई और 30 लाख रुपये का भुगतान बकाया है तो उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी नहीं है। सरकार ने धान खरीद का न्यूनतम खरीद दाम लगातार बढाया है।

यह भी पढ़े : केसीएनआईटी में ‘रमन इफेक्ट’ की याद में मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

किसान आंदोलन को लेकर सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा इस आंदोलन से डरती नहीं है। भाकियू नेता राकेश टिकैत को लेकर व्यंग्य कसा कि विपक्षियों से मिलकर किसान आंदोलन कर रहे हैं। वह खुद दो चुनाव भाजपा से हार चुके हैं तो अपनी खुन्नस निकाल रहे हैं। इस मौके पर प्रदेश मंत्री ब्रजनंदन सिंह, राजीव त्रिपाठी, रामसागर चतुर्वेदी, भागवत त्रिपाठी, आभेष मिश्रा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : उप्र में एक से तीन मार्च के मध्य तेज हवाओं, गरज-चमक एवं ओलावृष्टि के साथ बारिश की संभावना

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0