आठ साल के बच्चे ने पांच का सिक्का निगला,डॉक्टर ने कर दिया कमाल

छतरपुर जिले के एक डॉक्टर का कमाल देखने को मिला। एक आठ साल के बच्चे ने पांच का सिक्का निगल लिया। जिसे डॉक्टर...

Nov 10, 2022 - 01:52
Nov 10, 2022 - 02:01
 0  8
आठ साल के बच्चे ने पांच का सिक्का निगला,डॉक्टर ने कर दिया कमाल

छतरपुर जिले के एक डॉक्टर का कमाल देखने को मिला। एक आठ साल के बच्चे ने पांच का सिक्का निगल लिया। जिसे डॉक्टर ने बिना ऑपरेशन किए ही निकाल दिया। 

यह भी पढ़ें - कार्यभार संभालते ही डीएम ने अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, बाहर से दवा लिखने पर दी चेतावनी

ब्यास भदौरा गांव के आठ साल के विनय अहिवार ने खेल-खेल में पांच का सिक्का निगल लिया। परिजन पहले बच्चे के पेट से सिक्का निकालने का प्रयास करते रहे। जब सिक्का नहीं निकला तो परिजन बच्चे को लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर मनोज चौधरी और उनकी टीम ने बच्चे के पेट से बिना ऑपरेशन के सिक्का निकाल दिया।

यह भी पढ़ें - हत्या व आत्महत्या के बीच लटका किसान की मौत का मामला

बच्चे के पेट से सिक्का निकालने वाले डॉ. मनोज चौधरी ने बताया कि सिक्का बच्चे के आहार नाल में ऊपर की ओर फंसा हुआ था। सिक्का 15 घंटे से ज्यादा फंसा रहा। जिसके कारण मासूम की आहार नाल में हल्का घाव हो गया और सूजन आ गई। जिसके चलते बच्चे का उचित उपचार कर उसे 24 घंटे तक लिक्विड डाईट देने पर डॉक्टरों ने रखा।

यह भी पढ़ें - सुदर्शन समाज ने दिया सादगी का संदेश, सामूहिक विवाह में 7 जोड़े बने जीवन साथी

डॉ. मनोज अब तक जिला अस्पताल में बच्चे और बड़ों के गले और पेट से इस तरह लगभग 100 से अधिक सिक्के बिना ऑपरेशन के निकाल चुके हैं, जो अपने आप में रिकार्ड है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0